{"_id":"8c0eb879f7e2b1be6490193dc5b5c486","slug":"bhu-vc-pro-girish-chandra-tripathi-innougrate-laxman-das-new-guest-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलडी गेस्ट हाउस के एनेक्सी भवन का लोकार्पण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलडी गेस्ट हाउस के एनेक्सी भवन का लोकार्पण
वाराण्ासी, ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2015 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बीएचयू के लक्ष्मण दास अतिथि गृह के एनेक्सी भवन का लोकार्पण गुरुवार को कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी ने किया। यह नवनिर्मित अतिथि गृह पांच मंजिला है जिसमें 60 डीलक्स रूम और चार सूइट हैं।
विज्ञापन
लगभग 15 करोड़ की लागत से बने इस अतिथिगृह में 40 लोगों को बैठने के लिए एक कांफ्रेंस हाल और डाइनिंग हाल बनाया गया है। लोकार्पण के बाद अतिथि गृह के कांफ्रेंस हाल में कुलपति ने विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की जिसमें विश्वविद्यालय के शताब्दी वर्ष समारोह की तैयारियों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
कुलपति ने कहा कि शताब्दी वर्ष को विशेष तरीके से मनाएं। बैठक में कुलसचिव डा. केपी उपाध्याय, वित्त अधिकारी अभय ठाकुर, चीफ प्राक्टर प्रो. सत्येंद्र सिंह, छात्र अधिष्ठाता प्रो. एमके सिंह, आरपी सिंह, जीके सिंह, प्रो. कैलाश कुमार, प्रो. एसएस पांडेय, प्रो. आनंद वर्धन शर्मा, डॉ. एके श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। इसके बाद कुलपति ने वाणिज्य संकाय का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन