{"_id":"5fbd6deb8ebc3e9bac5f08fc","slug":"bhu-varanasi-news-vns5598091178","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीजों को फिर से मिलेगा अटल सेवा का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीजों को फिर से मिलेगा अटल सेवा का लाभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला में आज छपी खबर का पीडीएफ लग सकता है।
अमर उजाला इंपैक्ट
मरीजों को फिर से मिलेगा अटल सेवा का लाभ
अमर उजाला की खबर के बाद हरकत में आया बीएचयू अस्पताल प्रशासन
अमर उजाला ब्यूरो
वाराणसी। बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में आने वाले मरीजों को जल्द ही नि:शुल्क अटल सेवा (ई रिक्शा संचालन) का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। इसके बाद उन्हें बीएचयू मुख्य द्वार से अस्पताल की इमरजेंसी, ओपीडी तक आने में परेशानी नहीं होगी। अमर उजाला में मंगलवार को अटल सेवा का संचालन न होने की खबर छपने के बाद हरकत में आए अस्पताल प्रशासन ने इस दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी है। खराब ई रिक्शों की मरम्मत कराई जाएगी, वहीं जो सही हैं, उसे जल्द से जल्द चलाए जाने का निर्णय लिया गया है।
बीएचयू अस्पताल के पूर्व एमएस प्रो. विजयनाथ मिश्रा ने अपने कार्यकाल में मरीजों की सुविधा के लिए अटल सेवा नाम से नि:शुल्क ई रिक्शा संचालन शुरू कराया था। इसमें मुख्य द्वार से मरीज और उनके परिजन बैठकर ओपीडी, इमरजेंसी तक आते थे। इसके लिए राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल, बलिया के पूर्व सांसद भरत सिंह के साथ ही व्यापारियों ने ई-रिक्शा भेंट किया था। वर्तमान समय में अटल सेवा ठप होने से मरीजों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। साथ ही रिक्शा का संचालन न होने से बैटरी भी डिस्चार्ज है और सीटों को चूहे कतर रहे हैं।
मंगलवार को समस्या उजागर होने के बाद सबसे पहले इमरजेंसी वार्ड के फैकेल्टी इंचार्ज डॉ. विक्रम गुप्ता ने इसका संज्ञान लेते हुए जानकारी ली तो पता चला कि कुछ की बैट्री डिस्चार्ज है तो कुछ सही हैं। डॉ. गुप्ता ने बताया कि तीन-चार दिन के भीतर पहले की तरह अटल सेवा का संचालन शुरू कराने का प्रयास चल रहा है, जिससे कि इमरजेंसी तक आने में मरीजों को परेशानी न हो। उधर एमएस डॉ. एसके माथुर ने भी ई रिक्शा के दोबारा संचालन कराने की दिशा में इससे जुड़े कर्मचारियों को बुलाकर बातचीत की।
विज्ञापन
राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने जताई नाराजगी
बीएचयू अस्पताल में मरीजों की सेवा के लिए ई रिक्शा भेंट करने वाले राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने इसका रखरखाव न करने, बैट्री डिस्चार्ज आदि को लेकर नाराजगी जताई है। राज्यमंत्री ने बताया कि मरीजों की सेवा के लिए ही ई रिक्शा भेंट किया गया था। अस्पताल प्रशासन की लापरवाही से मरीजों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस बारे में कुलपति से बातचीत कर जल्द से जल्द व्यवस्था शुरू कराई जाएगी।