फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bhu

कवियों में आती जा रही है राजनीतिक उदासीनता

Thu, 29 Aug 2019 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
bhu
वाराणसी। बीएचयू हिंदी विभाग में बुधवार को कविता संग्रह क्षीरसागर में नींद का लोकार्पण जाने माने कवि मदन कश्यप ने किया। हिंदी विभाग के प्रोफेसर श्रीप्रकाश शुक्ल के इस संग्रह में बनारस की साहित्यिक, सांस्कृतिक विरासतों का उल्लेख करने के साथ ही संवेदनाओं को शामिल किया गया है। बतौर मुख्य अतिथि कवि मदन कश्यप ने प्रो. शुक्ल को परंपरा बोध का कवि बताते हुए कहा कि अब अधिकांश कवियों ने मौलिक ढंग से सोचना बंद कर दिया है।
विज्ञापन

हिंदी विभाग के सेमिनार हाल में आयोजित समारोह में मदन कश्यप ने कहा कि आज अधिकांश कवियों में राजनीतिक उदासीनता आती जा रही है, लेकिन श्रीप्रकाश शुक्ल की सांस्कृतिक चेतना में एक राजनीतिक अंतरधारा मौजूद है। सत्ता जिन चीजों के बारे में जितना चाहती है उतना ही हम सोचने लगे हैं। अध्यक्षता करते हुए कवि ज्ञानेंद्र पति ने प्रो. शुक्ल के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने कविता को गद्य के निकटतम बिंदु तक ले जाने की कोशिश की है। ज्ञानेंद्र पति ने पक्का महाल पर लिखी कविताओं को श्रेष्ठ बताया। इस दौरान प्रो. वशिष्ठ अनूप, कवि कृष्णमोहन झां, डॉ. रामाज्ञा शशिधर, डॉ. कमलेश वर्मा, डॉ. राहुल चतुर्वेदी, डॉ. विंध्याचल यादव ने कविता संग्रह के बारे में अपने विचार रखे। अतिथियाें का स्वागत शोध छात्र जगन्नाथ दूबे, संचालन डॉ. वंशीधर उपाध्याय और धन्यवाद ज्ञापन रंजना गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में प्रो. बलिराज पांडेय, प्रो. अखिलेश कुमार, प्रो. चंद्रकला त्रिपाठी, प्रो. मनोज सिंह, डॉ. प्रभाकर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed