फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU

बीएचयू अस्पताल में सुरक्षा कर्मियों ने मरीज को पीटा

Thu, 25 Jul 2019 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
BHU
वाराणसी। बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में बुधवार के सुरक्षाकर्मियों ने एक तीमारदारों को जमकर पीटा। ईएनटी डिपार्टमेंट की ओपीडी में हुई इस घटना के बाद बाहर भीड़ लग गई। बिहार से आए एक मरीज के तीमारदार के मुताबिक उसने डॉक्टर को दिखाने के बारे में जानकारी चाही लेकिन सुरक्षाकर्मियाें ने बताने के बजाय उसके साथ पहले अभद्रता की जब विरोध किया तो पिटाई कर दी। उधर, चीफ प्रॉक्टर प्रो. ओपी राय के मुताबिक सुरक्षाकर्मियों ने ओपीडी में बिना लाइन के अंदर जाने का विरोध करने की जानकारी दी है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में ईएनटी डिपार्टमेंट में प्रो. एके जैन की ओपीडी के सामने मरीजों की भीड़ लगी थी। ओपीडी में पहले 100 पर्चा जमा कराया गया। इन मरीजों को देखने के बाद 100 लोगों का पर्चा जमा हुआ। इस बीच बिहार निवासी एक मरीज के तीमारदार ने वहां सुरक्षा कर्मियों से जमा पर्चे के बारे में जानकारी मांगी। आरोप है कि कर्मियों ने इस पर आपत्ति जताई और बाहर जाने को कहा। तीमारदार ने जब विरोध किया तो मारपीट पर उतारू हो गए। पहले तो नोकझोंक हुई लेकिन देखते-देखते वहां करीब सात-आठ सुरक्षाकर्मी पहुंच गए। तीमारदार को बाहर लेकर आए और मारपीट भी की। इसका वीडियो भी तुरंत सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। उधर, सूचना पाकर चीफ प्रॉक्टर ने वीडियो फुटेज के आधार पर सुरक्षाकर्मियों को अपने आफिस बुलाया और पूछताछ की। बताया कि मामले में जांच समिति का गठन किया गया है। फिलहाल जांच होने तक चार सुरक्षा गार्डों को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed