फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU UG PG admission application date and exam date decided by end of this month

बीएचयू: यूजी, पीजी में दाखिले के आवेदन तिथि और परीक्षा तिथि, इस महीने में हो सकता है फैसला

Tue, 10 Aug 2021 01:01 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 10 Aug 2021 01:01 AM IST
सार

बीएचयू में हर साल दाखिले के लिए पांच लाख से अधिक अभ्यर्थी आवेदन करते हैं। पिछले साल भी कोरोना काल की वजह से स्नातक, स्नातकोत्तर की प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन ही कराई गई थी। पहले तो विश्वविद्यालयों में प्रवेश परीक्षा सेंट्रल यूनिवर्सिटी कॉमन इंट्रेंस के माध्यम से कराने की तैयारी चल रही थी, लेकिन इस पर ठोस फैसला नहीं हो सका।

विज्ञापन
BHU UG PG admission application date and exam date decided by end of this month
काशी हिंदू विश्वविद्यालय।

विस्तार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में यूजी, पीजी में दाखिले के आवेदन तिथि और परीक्षा तिथि आदि पर इसी महीने के अंत तक फैसला होने की उम्मीद है। कोरोना संक्रमण की वजह से इस बार ऑनलाइन परीक्षा एनटीए के माध्यम से कराने का फैसला तो लिया गया है लेकिन परीक्षा कब होगी, इसका फैसला नहीं हो पाया है।

विज्ञापन


बीएचयू में हर साल दाखिले के लिए पांच लाख से अधिक अभ्यर्थी आवेदन करते हैं। पिछले साल भी कोरोना काल की वजह से स्नातक, स्नातकोत्तर की प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन ही कराई गई थी। पहले तो विश्वविद्यालयों में प्रवेश परीक्षा सेंट्रल यूनिवर्सिटी कॉमन इंट्रेंस के माध्यम से कराने की तैयारी चल रही थी, लेकिन इस पर ठोस फैसला नहीं हो सका।
विज्ञापन


अब बीएचयू की प्रवेश परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के माध्यम से कराने का निर्णय हो चुका है। इस पर शिक्षा मंत्रालय भी अपनी स्वीकृति दे चुका है। स्थानीय स्तर पर विश्वविद्यालय की ओर से प्रवेश परीक्षा संबंधी तैयारियां तो चल ही रही हैं लेकिन एनटीए की ओर से प्रवेश परीक्षा तिथि के फाइनल होने का इंतजार है। सूत्रों के मुताबिक इसी महीने के अंतिम सप्ताह तक प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन, परीक्षा तिथि आदि पर फैसला होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र संगठन भी कर चुके हैं मांग
बीएचय में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा की अधिसूचना जारी करने, परीक्षा तिथि की घोषणा कराने की मांग अब तक कई बार छात्र संगठनों की ओर से की जा चुकी है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, एनएसयूआई की ओर से इसके लिए प्रभारी कुलपति को ज्ञापन देकर जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed