फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU UG- PG Admission 16550 candidates deposited fees in varanasi

BHU Admission 2025: बीएचयू में यूजी की 92 और पीजी की 98% सीटें फुल, 16550 अभ्यर्थियों ने जमा की फीस

Wed, 20 Aug 2025 06:39 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 20 Aug 2025 06:39 PM IST
सार

BHU: बीएचयू में यूजी में 9211 और पीजी में 7339 छात्र और छात्राओं ने प्रवेश  लिया। मंगलवार को यूजी का तीसरा और पीजी का स्पॉट राउंड शुरू हुआ। अब 21 अगस्त तक काउंसिलिंग चलेगी।

विज्ञापन
BHU UG- PG Admission 16550 candidates deposited fees in varanasi
बीएचयू परिसर में जाते छात्र- छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू में यूजी की 92 फीसदी और पीजी की 98 फीसदी सीटें भर गईं हैं। जबकि यूजी में अब भी प्रवेश के लिए तीसरे और चौथे राउंड के साथ ही दो स्पॉट राउंड बाकी हैं। वहीं, पीजी में चार नियमित राउंड और एक स्पॉट राउंड में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी हो गई है। अब मॉप राउंड ही बाकी है। यूजी और पीजी को मिलाकर कुल 16550 अभ्यर्थियों ने फीस जमा कर दी है।

विज्ञापन


यूजी में 10 हजार से ज्यादा सीटों में से कुल 9211 आवेदकों ने फीस जमा कर दी है। वहीं, पीजी की 7500 सीटों में से 7339 अभ्यर्थियों की फीस जमा हो चुकी है। अब अभ्यर्थियों को मॉप राउंड का इंतजार है। पीजी के पहले स्पॉट राउंड में 1562 एडमिशन और बाकी चार राउंड में 5777 प्रवेश हुए। यूजी के तीसरे राउंड में कुल 1173 प्रवेश और बाकी दो राउंड में 8303 अभ्यर्थियों का प्रवेश हो चुका है।
विज्ञापन


यूजी में तीसरे और पीजी में स्पॉट राउंड की प्रवेश प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई है। फीस जमा करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त तक है। इसके बाद यूजी में 22 अगस्त से चौथे राउंड में प्रवेश होगा। मंगलवार को दोपहर दो बजे के बाद से समर्थ पोर्टल पर अभ्यर्थियों की लॉगिन में फीस जमा करने का लिंक भेजा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूजी में अब भी दो स्पॉट राउंड बाकी

यूजी में अभी दो नियमित राउंड के साथ ही दो स्पॉट राउंड की भी प्रवेश प्रक्रिया बची है। मेन कैंपस में यूजी की 95 फीसदी से ज्यादा सीटें भर गईं हैं। बाकी संबद्ध कॉलेज डीएवी पीजी कॉलेज, आर्य महिला पीजी कॉलेज, वसंत कन्या महाविद्यालय कमच्छा और वसंता कॉलेज राजघाट में 10 से 15 फीसदी सीटें बची हैं।

पीजी में 17 को शुरू हुआ था स्पॉट राउंड
बीएचयू में पीजी की प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद खाली सीटों पर स्पॉट राउंड कराया गया। 17 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद सीटों के स्वीकार करने की प्रक्रिया मंगलवार को शुरू हुई। बीएचयू की केंद्रीय प्रवेश समिति के अनुसार 21 अगस्त की रात 11:59 बजे तक फीस जमा की सकती है। मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद ही एडमिशन के लिए योग्य होंगे।

अब मॉपअप राउंड का इंतजार
मंगलवार को स्पॉट राउंड का रिजल्ट जारी होने के बाद जिन अभ्यर्थियों को अभी तक पीजी में प्रवेश नहीं मिला है, वे अब मॉपअप राउंड का इंतजार कर रहे हैं। बीएचयू पीजी में अब तक कुल पांच राउंड में चार नियमित और एक स्पॉट में अभ्यर्थियों की सीटें भरी गई हैं। जबकि मॉपअप राउंड को लेकर भी सुगबुगाहट बढ़ गई है। जिन अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं मिला है वो सेंट्रल एडमिशन कमेटी के चक्कर लगा रहे हैं। पीजी में अब तक 7000 से ज्यादा सीटों पर प्रवेश हाे चुका है। सत्र 2025-26 में इतनी ही सीटों पर प्रवेश होना था।

कटऑफ जारी न होने पर सोशल मीडिया पर नाराजगी

सोशल मीडिया पर एडमिशन प्रक्रिया पर सवाल भी उठाए जा रहे हैं। कहा गया है कि यूजी में तीसरे राउंड की प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई, लेकिन मंगलवार देर शाम तक न तो उनका कटऑफ और न ही मेरिट लिस्ट ही जारी की गई थी। इससे अभ्यर्थियों को कटऑफ का पता ही नहीं चल पाया। केंद्रीय प्रवेश समिति की ओर से बताया गया कि कटऑफ लिस्ट अपलोड की गई लेकिन वेबसाइट पर आने में थोड़ा समय लगा।

4 सितंबर से चलेंगी यूजी की कक्षाएं
बीएचयू में पीजी की कक्षाओं के बाद अब यूजी की कक्षाएं चार सितंबर से शुरू हो जाएंगी। यदि सीटें बचीं तो फिर उसी दिन स्पॉट राउंड के लिए भी आवेदन शुरू हो जाएगा। पहले स्पाॅट राउंड की मेरिट 8 सितंबर और दूसरे राउंड का कटऑफ 11 सितंबर को जारी किया जाएगा। करीब 9200 सीटों पर यूजी का प्रवेश होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed