फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU UG counseling starts tomorrow classes UP College induction program IIT PG counseling held in August

BHU: कल से यूजी काउंसिलिंग, यूपी कॉलेज में कक्षाएं, आईआईटी में दीक्षारंभ; पीजी का होगा अगस्त में

Fri, 31 Jul 2026 06:18 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 31 Jul 2026 06:18 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में शैक्षणिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। बीएचयू में शनिवार से यूजी काउंसिलिंग शुरू होगी, जबकि यूपी कॉलेज में नियमित कक्षाओं का संचालन होगा। आईआईटी (बीएचयू) में दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उधर, यूपी कॉलेज का दीक्षारंभ शुक्रवार को संपन्न होगा, जबकि बीएचयू में पीजी दीक्षारंभ अगस्त में आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन
BHU UG counseling starts tomorrow classes UP College induction program IIT PG counseling held in August
BHU - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू में एक अगस्त यानी कि कल से स्नातक की काउंसिलिंग तो यूपी कॉलेज में यूजी और पीजी कक्षाएं शुरू होंगी। वहीं, आईआईटी बीएचयू में दीक्षारंभ का तीसरा दिन होगा। शनिवार से बीएचयू में यूजी दाखिले के लिए सीट आवंटन की प्रक्रिया चालू होगी। उसी दिन से यूपी कॉलेज में कला, सामाजिक विज्ञान संकाय और वाणिज्य विषयों में यूजी-पीजी की कक्षाएं लग जाएंगी।

विज्ञापन


यूपी कॉलेज का दीक्षारंभ शुक्रवार यानी कि आज समाप्त हो जाएगा। वहीं आईआईटी बीएचयू में दीक्षारंभ का तीसरा दिन होगा। पांच अगस्त सात दिनों तक बीटेक के नए प्रवेशार्थियों का इंडक्शन कार्यक्रम और सात अगस्त से कक्षाएं शुरू होगी। बीएचयू में यूजी अभ्यर्थियों का इंडक्शन अगस्त के अंत तक हो सकता है। जबकि पीजी का अगस्त में होगा, अभी तक तिथि घोषित नहीं की गई है। 
विज्ञापन


बीएचयू की केंद्रीय प्रवेश समिति ने स्नातक प्रवेश 2026 के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है। इस बार अभ्यर्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए तीन दिनों 28 से 30 जुलाई तक बातचीत इंटरैक्शन के विशेष सत्र भी किए गए। वहीं सुधार विंडो भी बृहस्पतिवार को बंद कर दिया गया। अब पहले राउंड की काउंसिलिंग के दौरान ही अगले राउंड की काउंसिलिंग की तिथियां जारी की जाएंगी। साथ ही सभी पाठ्यक्रम के कटऑफ भी प्रवेश पोर्टल पर दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

मॉपअप राउंड के 48 घंटे में ही आएगा परिणाम
बीएचयू पीजी में मॉपअप राउंड की काउंसिलिंग बंद होने के 48 घंटे में ही परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। 12 अगस्त तक शुल्क जमा होगी और 14 अगस्त तक दाखिला पा चुके अभ्यर्थियों की सीट आवंटित कर दी जाएगी। पंजीकरण की प्रक्रिया चार अगस्त से शुरू होकर सात अगस्त तक चलेगी। दो हजार रुपये का डिमांड ड्राफ्ट जमा करना होगा। वहीं शुल्क अलग से। उन अभ्यर्थियों को प्रवेश का मौका मिलेगा जिनका प्रवेश अभी तक नहीं हो सका है। 10 अगस्त को मेरिट आएगी और दो दिन तक शुल्क जमा करने का मौका दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed