BHU Trauma Center: बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में खुलेगा जन औषधि केंद्र, दवाओं के लिए देने होंगे कम पैसे, पढ़ें खबर
BHU Trauma Center news: बीएचयू में ट्रॉमा सेंटर की इमरजेंसी के पंजीकरण काउंटर के पास और मनोचिकित्सा विभाग की ओपीडी के पास एक-एक केंद्र खोला जाएगा। ट्रॉमा सेंटर प्रभारी की ओर से केंद्र खोले जाने की जगह भी तय करने के साथ ही बाकी औपचारिकताएं भी पूरी की जा चुकी हैं।
विस्तार
वाराणसी में सरकारी अस्पतालों की तर्ज पर ही चिकित्सा विज्ञान संस्थान (आईएमएस) बीएचयू में तीन जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे। यहां संचालित ट्रॉमा सेंटर में दो और सर सुंदरलाल अस्पताल में एक जन औषधि केंद्र खोला जाएगा। अभी मरीजों के लिए दोनों परिसर में अमृत फार्मेसी व उमंग फार्मेसी का संचालन हो रहा है।
य़ह भी पढ़ें- Gyanvapi Case: मां श्रृंगार गौरी मामले में अब 14 जुलाई को सुनवाई, अंजुमन इंतजामिया ने आपत्ति के लिए मांगा समय
बीएचयू में ट्रॉमा सेंटर की इमरजेंसी के पंजीकरण काउंटर के पास और मनोचिकित्सा विभाग की ओपीडी के पास एक-एक केंद्र खोला जाएगा। ट्रॉमा सेंटर प्रभारी की ओर से केंद्र खोले जाने की जगह भी तय करने के साथ ही बाकी औपचारिकताएं भी पूरी की जा चुकी हैं। इसके अलावा अस्पताल परिसर में एक केंद्र खुलेगा। जन औषधि केंद्रों पर मिलने वाली दवाओं पर 20 से 80 फीसदी छूट मिलती है। ऐसे में मरीजों को दवाओं के लिए ज्यादा रकम नहीं खर्च करनी पड़ेगी।
जन औषधि केंद्र के खुलने से मरीजों को नियमानुसार सस्ते दाम पर दवाइयां मिल सकेंगी। इसके लिए जगह चिह्नित करने के साथ ही संस्थान स्तर पर भी सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं।- प्रो. सौरभ सिंह, इंचार्ज, ट्रॉमा सेंटर