{"_id":"65e9ac1353dca2616f0f47db","slug":"bhu-teachers-will-learn-tricks-of-research-innovation-from-top-ten-institutes-of-country-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"BHU : देश के टॉप टेन संस्थानों से रिसर्च इनोवेशन के गुर सीखेंगे शिक्षक, इस खास प्रोग्राम के तहत मिला मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BHU : देश के टॉप टेन संस्थानों से रिसर्च इनोवेशन के गुर सीखेंगे शिक्षक, इस खास प्रोग्राम के तहत मिला मौका
Thu, 07 Mar 2024 05:29 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 07 Mar 2024 05:29 PM IST
सार
BHU Varanasi: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में एक्सीलेंस एक्सपोजर प्रोग्राम के तहत शिक्षकों को देश के टॉप-10 शिक्षण संस्थानों का दौरा करने का अवसर दिया गया है। शिक्षक इस दौरान रिसर्च और इनोवेशन के बारे में जानेंगे और वहां उत्कृष्ट शिक्षा पद्धतियों को सिखेंगे।
विज्ञापन
BHU
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीएचयू के शिक्षकों और अधिकारियों को देश के टॉप 10 शिक्षण संस्थानों का दौरा करने का मौका मिलेगा। इस संस्थानों में जाकर बीएचयू के शिक्षक वहां के रिसर्च और इनोवेशन के बारे में जानेंगे और वहां उत्कृष्ट शिक्षा पद्धतियों को सिखेंगे। विश्वविद्यालय के एक्सीलेंस एक्सपोजर प्रोग्राम के तहत उन्हें यह अवसर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन ने कहा कि एक्सीलेंस एक्सपोजर प्रोग्राम से शिक्षकों और अधिकारियों के लिए उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा। अगर हमें एक संस्थान के रूप में उत्कृष्टता हासिल करनी है, तो हमें अन्य संस्थानों में अपनाई जा रही श्रेष्ठ पद्धतियों को भी अपनी कार्य पद्धति में शामिल करना होगा।
विज्ञापन
बीएचयू के इंस्टीट्यूट ऑफ एमिनेंस के समन्वयक प्रो. संजय कुमार ने बताया कि देश के टॉप संस्थान जैसे आईआईटी मुंबई, आईआईटी चेन्नई, आईआईएससी बंगलूरू, डीयू समेत अपने-अपने क्षेत्र के टॉप टेन शिक्षण संस्थानों में शिक्षक जाकर वहां हो रहे रिसर्च और इनोवेशन जान सकेंगे। एक्सीलेंस एक्सपोजर प्रोग्राम विश्वविद्यालय के उद्देश्यों के अनुरूप तैयार की गई है। इससे संस्थागत उत्कृष्टता के बीएचयू के प्रयासों को तेजी से मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन