फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU suspended student aushotosh singh got bail

BHU : निलंबित छात्र आशुतोष सिंह ने कैंपस में निकाला जुलूस, बेबस दिखा विवि प्रशासन

Fri, 13 Apr 2018 11:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 13 Apr 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
BHU suspended student aushotosh singh got bail
जुलूस में शामिल आशुतोष सिंह - फोटो : अमर उजाला
जमानत पर छूटे बीएचयू के निलंबित छात्र आशुतोष सिंह ने शुक्रवार को पूरे कैंपस भर में जुलूस निकाला लेकिन उन्हें रोकने में विश्वविद्यालय प्रशासन पूरी तरह से बेबस रहा।
विज्ञापन


आशुतोष सिंह और उसके साथियों ने सिंह द्वार से लेकर हॉस्टल और फिर उसके बाद जुलूस की शक्ल में विश्वनाथ मंदिर दर्शन करने भी पहुंचे। यहां से केंद्रीय कार्यालय पहुंचकर रजिस्ट्रार से अपने निलंबन वापसी का दबाव भी बनाया। इस दौरान कैंपस में काफी गहमागहमी की स्थिति रही। ''
विज्ञापन


छात्र आशुतोष सिंह को बीते साल दिसंबर में कैंपस में रंगदारी मांगने और मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उसकी गिरफ्तारी की सूचना पर उसके साथियों ने कैंपस में जमकर बवाल मचाया था। करीब तीन घंटे तक कैंपस में आगजनी, तोड़फोड़ और मारपीट की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना में शामिल छात्रों को निलंबित करने के साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में कई छात्रों को गिरफ्तार किया गया था, कुछ ने आत्मसमर्पण कर दिया था। इसमें कई छात्रों को जमानत मिल गई है।

जमानत पर छूटे आशुतोष सिंह शुक्रवार को विश्वविद्यालय कैंपस पहुंचा तो उसके साथियों ने उसका स्वागत किया। सिंह द्वार से केंद्रीय कार्यालय तक उन्होंने बाइक जुलूस भी निकाला।


केंद्रीय कार्यालय में रजिस्ट्रार से मुलाकात कर आशुतोष सिंह ने अपनी निलंबन वापसी का दबाव भी बनाया। इन सबके बीच निलंबित छात्रों को कैंपस में प्रवेश करने से प्रशासन रोक नहीं सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed