फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU super specialty OPD patients wandering on very first day in varanasi

सुपर स्पेशियलिटी की ओपीडी में पहले ही दिन भटकते रहे मरीज, पीएम मोदी ने किया था उद्घाटन

Tue, 25 Feb 2020 02:33 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 25 Feb 2020 02:33 PM IST
विज्ञापन
BHU super specialty OPD patients wandering on very first day in varanasi
पहले दिन भटकते रहे मरीज। - फोटो : अमर उजाला।

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में सुपर स्पेशियलिटी कांपलेक्स की ओपीडी में पहले ही दिन अव्यवस्था पूरी तरह से हावी रही। मरीज को लेकर तीमारदार इस भवन से लेकर उस भवन तक भटकते रहे। सड़क की ओर से खुले मेन गेट के बंद होने से मरीजों को सर सुंदरलाल अस्पताल की तरफ से अंदर आना पड़ा। ओपीडी में पर्चा जमा करने के बाद घंटों तक डाक्टरों का इंतजार करना पड़ा। कार्डियोलॉजी विभाग की ओपीडी में ताला बंद होने की वजह से मरीज भटकते रहे।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका शिलान्यास 22 दिसंबर 2016 को किया था, इसके बाद बिल्डिंग बनने में देरी हुई। देर से ही सही बिल्डिंग बनकर तैयार हुई और 16 फरवरी को बनारस आगमन पर प्रधानमंत्री ने ही इसका उद्घाटन किया था।
विज्ञापन


गैस्ट्रोलॉजी और न्यूरोलॉजी की ओपीडी में हुई में नोकझोंक
सुपर स्पेशियलिटी में कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, नेफ्रोलॉजी, सीटीवीएस, यूरोलॉजी, एंडोक्राइनोलॉजी और गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी विभाग की ओपीडी को शिफ्ट किया गया है। यहां सबसे खराब व्यवस्था गैस्ट्रोलॉजी और न्यूरोलॉजी की ओपीडी में रही। यहां ओपीडी के बाहर मरीजों को पर्चा जमा करने के बाद बहुत देर तक डाक्टरों का इंतजार करना पड़ा। यहां तैनात कर्मचारियों और मरीजों के परिजनों में पहले दिखाने को लेकर नोकझोंक भी हुआ। लोगों का कहना था कि जिस क्रम में पर्चा जमा है, वैसे मरीजों को नहीं देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. ओमशंकर बोले- जबरन सुपर स्पेशियलिटी भेजे गए मरीज
कार्डियोलॉजी विभाग के डॉ. ओमशंकर का कहना है कि उनके मरीजों को सुपर स्पेशियलिटी की ओपीडी में जबरन भेजा गया। ऐसा तब हुआ जब पहले ही सुपर स्पेशियलिटी में मरीजों को न देखने की जानकारी अस्पताल प्रशासन को दी जा चुकी थी। लिहाजा सुबह सर सुंदरलाल अस्पताल में कार्डियोलॉजी विभाग की ओपीडी कमरा नंबर 103 में पहुंचे तो वहां ताला बंद था। बहुत कहने के बाद किसी तरह ताला खुला तो मरीजों को देखा गया।

उन्होंने बताया कि जो मरीज कमरा नंबर 103 में आए थे, उनका पर्चा और कुछ मरीजों को सुपर स्पेशियलिटी ले जाया गया। वहां किसने मरीजों को देखा पता नहीं। कुछ देर बाद 103 नंबर की ओपीडी का ताला खुला तो मरीजों को देखा। बताया कि वह सुपर स्पेशियलिटी की ओपीडी में मरीजों को देखने नहीं जाएंगे। जरूरत पड़ी तो इसकी लिखित शिकायत भी करेंगे।

टपकने लगी छत, भीग गया सामान 
सुपर स्पेशियलिटी कांपलेक्स की ओपीडी की छत टपकने लगी। यहां कुछ मरीजों के परिजन अपना सामान रखकर डॉक्टर को दिखाने का इंतजार कर रहे थे, उनका सामान भी भीग गया। देखते-देखते ओपीडी हाल में पानी फैल गया। कर्मचारियों ने इसकी सूचना अस्पताल प्रशासन को दी, जिसके बाद यहां काम करने वालों ने फाल सीलिंग को खोलकर उसे सही किया। 

चंदौली रामसेवक  ने बताया कि सुबह सात बजे से ही आ गए थे। पर्चा कटाकर उसे गैस्ट्रोलॉजी में जमा तो कर दिया लेकिन 9 बजे ओपीडी शुरू होने के तीन घंटे बाद भी चिकित्सक ने नहीं देखा। बाबतपुर के मदनलाल का कहना है कि यह सोचकर पहले आ गए थे कि जल्द से जल्द डॉक्टर को दिखाकर घर चले जाएंगे लेकिन यहां आने के बाद तो लाइन में लगे-लगे समय बीत गया। कोई सुनने वाला नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed