फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU super specialty complex admitted patient dies vandalized in covid ward in varanasi

यूपी: बीएचयू अस्पताल में मरीज की मौत के बाद आईसीयू में तोड़फोड़, पुलिस ने परिजनों को कराया शांत

Sun, 06 Sep 2020 08:36 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 06 Sep 2020 08:36 PM IST
विज्ञापन
BHU super specialty complex admitted patient dies vandalized in covid ward in varanasi
कोविड वार्ड में हुई तोड़फोड़। - फोटो : अमर उजाला

बीएचयू सर सुंदरलाल अस्पताल के आईसीयू में भर्ती एक मरीज की रविवार सुबह मौत के विरोध में परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया। आरोप है कि इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए एसीयू में परिजनों द्वारा तोड़फोड़ भी किया गया। सूचना पाकर पहुंचे प्राक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों और पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। अस्पताल प्रशासन ने परिजनों के खिलाफ लंका पुलिस को तहरीर दी भी है।

विज्ञापन


अस्पताल में भर्ती पांडेयपुर निवासी शंभू श्रीवास्तव ने अपने बेटे राहुल श्रीवास्तव (29) को सुपर स्पेशियलिटी कांपलेक्स के आईसीयू में 31 जुलाई को भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान आठ अगस्त को प्लाज्मा थेरेपी भी की गई थी। इस बीच 28 अगस्त को रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके बाद से ही परिजन उसे दूसरे वार्ड में शिफ्ट करने की गुहार लगा रहे थे।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सुपर स्पेशियलिटी कांपलेक्स से पांच सितंबर की रात राहुल को सर सुंदरलाल अस्पताल के एसीयू में शिफ्ट कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान सुबह उसकी मौत हो गई। इधर मौत की जानकारी मिलते ही आक्रोशित परिजन इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए व तोड़फोड़ करने लगे। प्रॉक्टोरियल बोर्ड और पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

तोड़फोड़ में चिकित्सा उपकरणों को नुकसान : एमएस

अस्पताल के एमएस डाक्टर एसके माथुर के मुताबिक मरीज बुखार, सांस संबंधी परेशानी और कफ से पीड़ित रहा। रेमेडिसीवीर इंजेक्शन के साथ ही प्लाज्मा थेरेपी भी की गई। बताया कि मौत के बाद परिजनों ने तोड़फोड़ की, जिससे चिकित्सा उपकरणों, मशीनों को नुकसान हुआ। बताया कि मामले में कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed