{"_id":"6782b233a4df891fe70a9034","slug":"bhu-students-ran-away-with-burning-effigy-and-guards-kept-running-after-them-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: बीएचयू में जलता पुतला लेकर भागे छात्र, पीछे-पीछे दौड़ते रहे गार्ड; पढ़ें- पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: बीएचयू में जलता पुतला लेकर भागे छात्र, पीछे-पीछे दौड़ते रहे गार्ड; पढ़ें- पूरा मामला
Sat, 11 Jan 2025 11:32 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 11 Jan 2025 11:32 PM IST
सार
बीएचयू में पीएचडी नियमावली के विरोध में शनिवार को छात्रों ने जमकर हंगामा काटा। बीएचयू के 8-10 सुरक्षागार्ड जलता पुतला लेकर दौड़ रहे दो छात्रों के पीछे-पीछे दौड़ते रहे।
विज्ञापन
बीएचयू में पुतला जलाते छात्रों के पीछे दौड़ते गार्ड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीएचयू में पीएचडी नियमावली के विरोध में अजीबोगरीब विरोध देखने को मिला। करीब 5 मिनट तक बीएचयू के 8-10 सुरक्षागार्ड जलता पुतला लेकर दौड़ रहे दो छात्रों के पीछे-पीछे दौड़ते रहे। पूरे पार्क में एक-दूसरे के पीछे भागते हुए एक-दूसरे पर गिर भी गए। इस दौरान यलगार हो और मुर्दाबाद के नारे लगे।
विज्ञापन
बाद में सुरक्षाकर्मियों ने पुतले को पटक-पटक कर आग बुझाया गया। तब तक छात्रों ने तेज आवाज लगाई कि अब हमारा काम हो गया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हुआ।
विज्ञापन
छात्रों ने सेंट्रल ऑफिस परिसर में घूम-घूमकर विवि प्रशासन के पुतले जलाए और सुरक्षा गार्डां के साथ धक्कामुक्की भी हुई। बीएचयू के सेंट्रल ऑफिस के बाहर 10-12 वर्तमान, पूर्व और निलंबित छात्रों का विरोध पीएचडी नियमावली और निलंबन वापस लेने को लेकर विरोध प्रदर्शन चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन