फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU students Protest over irregularities in PhD admission siege of controller of examination office

Varanasi: पीएचडी प्रवेश में अनियमितता को लेकर BHU के छात्रों का प्रदर्शन, परीक्षा नियंत्रक कार्यालय का घेराव

Mon, 11 Sep 2023 05:18 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 11 Sep 2023 05:18 PM IST
सार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में शोध प्रवेश सत्र 2023-24 के लिए हंगामा थमने के नाम नहीं ले रहा। हाल ही में जारी पीएचडी बुलेटिन में अनियमितता का आरोप लगाकर छात्रों ने सोमवार को परीक्षा नियंत्रक कार्यालय का घेराव किया। 

विज्ञापन
BHU students Protest over irregularities in PhD admission siege of  controller of examination office
प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बातचीत करते परीक्षा नियंत्रक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में शोध प्रवेश सत्र 2023-24 के लिए हंगामा थमने के नाम नहीं ले रहा। छात्रों ने सोमवार को पीएचडी प्रवेश में अनियमितता का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया। परीक्षा नियंत्रक कार्यालय का घेराव कर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान प्रॉक्टोरियल बोर्ड के कर्मियों और छात्रों के बीच धक्कामुक्की भी हुई।

विज्ञापन


छात्रों के विरोध को देखते हुए परीक्षा नियंत्रक कार्यालय से बाहर आए। करीब घंटे भर उन्होंने आंदोलनकारी छात्रों को समझाने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। प्रदर्शन कर रहे एक छात्र कहा कि इस बार जो पीएचडी बुलेटिन जारी हुई है वो छात्रों के समझ से परे हैं।

विज्ञापन

पिछले हफ्ते जारी हुआ था पीएचडी बुलेटिन

विभाग के तरफ से पीएचडी की सीटें नहीं भेजी जाती, जिस पर परीक्षा नियंत्रक चुप्पी साधे हुए हैं। ऐसे ही कई छोटे-छोटे मामले हैं जो छात्रों को समझ में नहीं आ रहे हैं। बता दें कि पीएचडी बुलेटिन जारी करने और एनटीए से प्रवेश परीक्षा कराने को लेकर भी छात्रों ने प्रदर्शन किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले हफ्ते ही बीएचयू ने पीएचडी प्रवेश के लिए सत्र 2023-24 का बुलेटिन जारी किया था। 16 संकायों के विभागों में कुल 147 विषयों में पीएचडी के लिए 1421 सीटों की सूचना जारी की गई। सभी सीटें एनटीए (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) के अलावा रीट (रिसर्च इंट्रेंस टेस्ट) के जरिए भरी जाएंगी। बीएचयू के छात्र लंबे समय से पीएचडी बुलेटिन जारी करने की मांग कर रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed