फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU students protest in front of VC in charge for Computer Center user lab closed for months

बीएचयूः कंप्यूटर सेंटर का यूजर लैब महीनों से बंद, छात्रों ने किया प्रभारी वीसी का घेराव

Thu, 09 Sep 2021 10:45 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 09 Sep 2021 10:45 PM IST
सार

कंप्यूटर सेंटर का यूजर लैब महीनों से बंद पड़ा है और कंप्यूटर सेंटर के नए भवन के लैब में छात्रों को जाकर पढ़ने नहीं दिया जा रहा है।  छात्रों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही मांगे पूरी नहीं हुई तो आंदोलन को बाध्य होंगे। 

विज्ञापन
BHU students protest in front of VC in charge for Computer Center user lab closed for months
छात्रों ने किया प्रभारी वीसी का घेराव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में कंप्यूटर सेंटर से जुड़ी समस्याओं को लेकर बृहस्पतिवार को छात्रों ने कंप्यूटर सेंटर पहुंचे प्रभारी कुलपति का घेराव किया। एनएसयूआई के बैनर तले छात्रों ने प्रभारी कुलपति को समस्याओं से अवगत कराते हुए इसका समाधान कराने की मांग की।

विज्ञापन


अभिनव मणि त्रिपाठी ने बताया कि कंप्यूटर सेंटर का यूजर लैब महीनों से बंद पड़ा है और कंप्यूटर सेंटर के नए भवन के लैब में छात्रों को जाकर पढ़ने नहीं दिया जा रहा है। इसके साथ ही वाटर कूलर में करंट आने, एसी नहीं होने होने, एमसीए लाइब्रेरी में किताबों को तालाबंद रखने और कर्मचारियों की अनियमितता की शिकायत भी की गई।
विज्ञापन


कंप्यूटर सेंटर के कोऑर्डिनेटर से कई बार शिकायत की गई लेकिन मांग पूरी नहीं हुई। छात्रों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही मांगे पूरी नहीं हुई तो आंदोलन को बाध्य होंगे। इस दौरान राणा रोहित, सिकंदर यादव, रमाकांत, भरत, लेखराज आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीएचयू को जल्द मिल सकता है नया कुलपति

बीएचयू में एक बार फिर स्थायी कुलपति की नियुक्ति को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। बताया जा रहा है कि शिक्षा मंत्रालय के देखरेख में कुलपति की तैनाती की प्रक्रिया भी लगभग अंतिम चरण में है।  माना जा रहा है कि इसी महीने शिक्षा मंत्रालय की ओर से नए कुलपति के नाम की घोषणा भी की जा सकती है। 

विश्वविद्यालय में मार्च महीने में प्रो. राकेश भटनागर के कुलपति पद का कार्यकाल पूरा होने के बाद रेक्टर प्रो. वीके शुक्ला इस जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं। नियमानुसार प्रो. भटनागर का कार्यकाल पूरा होने के पहले से ही कुलपति के चयन की प्रक्रिया भी शिक्षा मंत्रालय की ओर से शुरू हो गई थी।

जुलाई महीने में देश के 12 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में कुलपति की तैनाती की जा चुकी है। अभी भी बीएचयू समेत कई विश्वविद्यालय ऐसे हैं, जहां नए कुलपति की नियुक्ति प्रक्रिया चल रही हैं। इस बीच चर्चा है कि विश्वविद्यालय को जल्द ही कोई स्थायी कुलपति मिल सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed