{"_id":"5bbafdd0867a5567f50bf785","slug":"bhu-students-protest-in-front-of-anupriya-patel-for-sc-st-act","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बीएचयू में छात्रों ने रोका अनुप्रिया पटेल का रास्ता, एससी-एसटी एक्ट वापस लेने के लगे नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू में छात्रों ने रोका अनुप्रिया पटेल का रास्ता, एससी-एसटी एक्ट वापस लेने के लगे नारे
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 09 Oct 2018 10:34 AM IST
विज्ञापन
छात्रों को बढ़ता देख अनुप्रिया पटेल के सुरक्षाकर्मियों ने रोकने की कोशिश की
- फोटो : अमर उजाला
varanasi
- फोटो : amar ujala
दरअसल, कुछ छात्र एससी/एसटी एक्ट वापस लेने की मांग को लेकर ज्ञापन देने जा रहे थे। आरोप है कि यहां पर अनुप्रिया पटेल के पति व सुरक्षकर्मियों से के छात्रों की कहासुनी हुई। फिर अनुप्रिया के एलडी गेस्ट हाउस से निकलने तक छात्रों ने नारेबाजी की।
varanasi
- फोटो : amar ujala
अनुप्रिया पटेल बीएचयू के लक्ष्मण दास अतिथि गृह में ठहरी हुई थीं। छात्र योजना बनाकर एलडी गेस्ट के रिसेप्शन पर पहुंच गए। इस दौरान जब अनुप्रिया पटेल अपने कमरे से बाहर निकल रही थीं तो छात्रों ने उनके खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन करने लगे। इस पर मंत्री के सुरक्षाकर्मियों व उनके पति ने एतराज जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
छात्र फिर भी नहीं मानें और अनुप्रिया की गाड़ी तक पहुंच गए। काफी मशक्कत के बाद गार्डो ने किसी तरह छात्रों को वहां से हटाया। उधर, बीएचयू के एससी/एसटी छात्र संघटन की ओर से काशी हिंदू विश्वविद्यालय के लंका गेट पर कुछ छात्रों ने एक्ट में हुए संशोधन का जमकर विरोध किया।
विज्ञापन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
शांतिपूर्वक तरीके से मंत्री से मिलने पहुंचे छात्रों ने आरोप लगाया कि जब वो केंद्रीय राज्य मंत्री से मिलना चाह रहे थे तो उनके पति और उन के सुरक्षाकर्मियों ने हमसे अभद्रता की। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भी नारे भी लगाए।