फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU Students protest against vacant hostel issue employees stopped in central office

बीएचयूः हॉस्टल खाली कराने के विरोध में छात्रों ने दिया धरना, केंद्रीय कार्यालय में कर्मचारियों को रोका

Fri, 03 Sep 2021 10:08 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 03 Sep 2021 10:08 PM IST
सार

बीएचयू में हॉस्टल खाली कराने की चल रही प्रक्रिया के विरोध में उतरे छात्रों ने केंद्रीय कार्यालय के कर्मचारियों को शुक्रवार देर शाम तक उनके कार्यालय परिसर में ही रोक कर रखा।

विज्ञापन
BHU Students protest against vacant hostel issue  employees stopped in central office
केंद्रीय कार्यालय के सामने छात्रों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) परिसर में एक सितंबर से यूजी, पीजी अंतिम वर्ष की कक्षाएं तो शुरू हो गई हैं, लेकिन अभी हॉस्टल आवंटन नहीं शुरू हो पाया है। विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष बाहरी छात्रों से हॉस्टल खाली कराने की चुनौती अभी भी बरकरार है। इसी वजह से कई छात्रावासों में छात्रों को कमरा आवंटित नहीं हो पा रहा है।

विज्ञापन


शुक्रवार को हॉस्टल खाली करने के बीएचयू प्रशासन के फैसले के विरोध में छात्रों ने कला संकाय में धरना दिया। बिड़ला हॉस्टल में रहने वाले कुछ छात्रों ने कला संकाय में धरना देकर तत्काल कमरा आवंटित करने की मांग की। उनका कहना था कि कक्षाएं शुरू हो गई हैं, ऐसे में वह हॉस्टल छोड़कर जाएंगे तो पढ़ाई प्रभावित होगी।
विज्ञापन


इसी मांग को लेकर छात्रों के एक अन्य गुट ने केंद्रीय कार्यालय पहुंचकर शाम को वहां चैनल गेट बंद कर धरना दिया। इस दौरान काम पूरा होने के बाद कर्मचारियों को घर जाने से रोक दिया गया। करीब घंटे भर तक कर्मचारी अंदर ही रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय से जुडे़ अधिकारियों ने किसी तरह समझाया, लेकिन छात्र तुरंत आवंटन की मांग पर अड़े रहे। बीएचयू में बिड़ला, एलबीएस सहित अन्य हॉस्टलों में नए सिरे से आवंटन होना है। जो कि हॉस्टलों के पूरी तरह से खाली होने पर ही हो पाएगा।

हॉस्टल आवंटन में बाधक बन रहे बाहरी छात्र

बीएचयू में हॉस्टल आवंटन फंस गया है। कई हॉस्टलों में बाहरी छात्रों द्वारा का कमरा खाली न करना मुख्य वजह है। बृहस्पतिवार को कला संकाय, सामाजिक विज्ञान संकाय प्रमुख, प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य, छात्र अधिष्ठाता समेत अन्य अधिकारी बिड़ला, एलबीएस, राजाराम सहित अन्य हॉस्टलों का निरीक्षण करने पहुंचे थे।

इसका असर भी दिखा और दिन में बहुत से छात्र हॉस्टल से सामान लेकर घर चले गए। कोई बाइक तो कोई ई रिक्शा पर सामान लेकर निकलने लगा। हालांकि अभी भी हॉस्टल पूरी तरह खाली नहीं हो पाए हैं। ऐसे में कब से आवंटन होगा, इस बारे में कोई निर्णय विश्वविद्यालय प्रशासन ने नहीं लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed