फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU Students distributed pumflate on discriminate against Hindi speaking candidates

अब बीएचयू कुलपति के खिलाफ घर-घर बांटे गए पंफलेट, ऐसा क्या हुआ जो विरोध में बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगे

Sun, 19 Jan 2020 11:44 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 19 Jan 2020 11:44 AM IST
विज्ञापन
BHU Students distributed pumflate on discriminate against Hindi speaking candidates
काशी हिंदू विश्वविद्यालय। - फोटो : file

बीएचयू में शिक्षकों की नियुक्ति में हिंदी भाषी अभ्यर्थियों से भेदभाव के आरोप के बाद कुलपति के प्रति विरोध बढ़ता जा रहा है। दो दिन पहले शहर में पोस्टर, होर्डिंग्स लगवाने के बाद अब कुलपति के खिलाफ बनारस में घर-घर में पंफलेट बांटे जा रहे हैं।

विज्ञापन


विरोध करने वालों की ओर से रविवार को बंटवाए गए इस पंफलेट में कुलपति पर हिंदी भाषा के अपमान के साथ ही नियुक्तियों में अनियमितता और एक विशेष विश्वविद्यालय के प्रति लगाव का जिक्र किया गया। पंफलेट में बने एक चित्र में एक हाथ में कुलपति को इंग्लिश मीडियम के स्टूडेंट को पकडे़ दिखाया गया है तो दूसरे में इंग्लिश वनली लिखा गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें कुलपति के पैर के नीचे हिंदी भाषी अभ्यर्थी का चित्र बनाया गया है। इसके माध्यम से सर्वोच्च न्यायालय के अवकाश प्राप्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय की नियुक्ति प्रक्रिया की जांच कराने की मांग की गई।



वहीं गुरुवार देर रात भी सैकड़ों पोस्टर बीएचयू सिंह द्वार के सामने लंका चौराहे से भगवानपुर, मंडुवाडीह, सामनेघाट, दशाश्वमेध घाट, अस्सी घाट, रविंद्रपुरी आदि इलाकों में पोस्टर चस्पा कराए गए। इसमें कुलपति को हिंदी विरोधी बताते हुए इस्तीफे की मांग की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed