फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU students clash in old enmity, two injured

Varanasi News: पुरानी रंजिश में बीएचयू के छात्र भिड़े, दो घायल

Sat, 04 Mar 2023 10:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Mar 2023 10:48 AM IST
विज्ञापन
BHU students clash in old enmity, two injured
पथराव से मची अफरातफरी, मौके पर पुलिस तैनात
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। बीएचयू परिसर में बिरला छात्रावास चौराहे पर शुक्रवार की शाम को पुरानी रंजिश में छात्रों के दो गुटों में झड़प हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और एक दूसरे पर पत्थर लेकर टूट पड़े। दोनों तरफ से छात्रों को चोट आई। मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद मामला शांत हुआ।

बिरला हॉस्टल के पास दो छात्र गुटों में शुक्रवार को जमकर मारपीट और पथराव से भगदड़ मच गई। इस दौरान एक दूसरे पर हमले में हास्टल के छात्र संजय गांधी और दुर्गेश यादव घायल हो गए। घायल दोनों छात्रों का बीएचयू ट्राॅमा सेंटर में इलाज कराया गया। घटना की सूचना पर चीफ प्राॅक्टर कार्यालय के अधिकारी और सुरक्षाकर्मियों के अलावा लंका थाने की पुलिस पहुंच गई। तनाव को देखते हुए परिसर में पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है। हास्टल के दो गुटों में पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। इसी मामले को लेकर शुक्रवार को फिर मामला गरमा गया। मारपीट के बाद पथराव होने लगा। लोगों को भागते देख राहगीर भी भागने लगे। इस मामले में दोनों पक्षों में तनाव है। चीफ प्राॅक्टर प्रो. अभिमन्यु सिंह ने बताया कि मारपीट में दो छात्र घायल हुए हैं उनका इलाज कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है और दोषियों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed