{"_id":"64d508c011e72e0c7600cb73","slug":"bhu-students-burnt-effigy-of-ugc-chairman-angry-over-phd-entrance-exam-in-english-2023-08-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: बीएचयू के छात्रों ने फूंका UGC चेयरमैन का पुतला, शोध प्रवेश परीक्षा का विषय अंग्रेजी करने से आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: बीएचयू के छात्रों ने फूंका UGC चेयरमैन का पुतला, शोध प्रवेश परीक्षा का विषय अंग्रेजी करने से आक्रोश
Thu, 10 Aug 2023 09:26 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 10 Aug 2023 09:26 PM IST
सार
पीएचडी प्रवेश परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी करने पर बीएचयू के छात्रों ने गुरुवार को विरोध जताया। सिंह द्वार से रविदास गेट तक प्रतिकार मार्च निकालकर यूजीसी चेयरमैन का पुतला जलाया।
विज्ञापन
बीएचयू के छात्रों ने यूजीसी चेयरमैन का पुतला जलाया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में छात्रों ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी करने पर विरोध जताया। छात्रों ने सिंह द्वार से रविदास गेट तक प्रतिकार मार्च निकालकर यूजीसी चेयरमैन और चारों केंद्रीय विश्वविद्यालयों के कुलपति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद छात्रों ने यूजीसी चेयरमैन का पुतला जलाया।
विज्ञापन
गुरुवार शाम विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने कहा कि यूजीसी व राष्ट्रीय एजेंसी की संयुक्त शोध प्रवेश परीक्षा में देश के चार केंद्रीय विश्वविद्यालय शामिल हैं। प्रवेश परीक्षा के प्रश्नपत्र का माध्यम केवल अंग्रेजी प्रस्तावित कर हिंदी भाषी विद्यार्थियों की अनदेखी की गई है।
विज्ञापन
हिंदी भाषा का अपमान नहीं सहा जाएगा
कहा कि हिंदी को नजरअंदाज करने का यह दुस्साहस देश के लिए हितकारी नहीं होगा। हिंदी भाषा का अपमान नहीं सहा जाएगा। देश की भावना के साथ खिलवाड़ किया गया है। सभी छात्र इसका विरोध करेंगे। मांग है कि इसे फैसले को जल्द से जल्द वापस लिया जाए।
विज्ञापन