{"_id":"59bc239c4f1c1b8a688b4d28","slug":"bhu-student-shoot-out-at-haidrabad-gate","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू के हैदराबाद गेट पर छात्र को मारी गोली, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू के हैदराबाद गेट पर छात्र को मारी गोली, हालत गंभीर
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sat, 16 Sep 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
बीएचयू के छात्र को गोली मारी
- फोटो : अमर उजाला
बीएचयू के हैदराबाद गेट पर शुक्रवार की रात बीएचयू के छात्र आनंद यादव (25) को दो बदमाशों ने गोली मार दी। घटना के समय वह एक दुकान पर रहा था। इसके बाद बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। बदमाशों ने पांच राउंड हवाई फायरिंग की।
सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने आनंद को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। उसकी पीठ में बाईं तरफ गोली लगी है। हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस पुराने विवाद के मद्देनजर जांच कर रही है। मूल रूप से बिहार के सीवान का रहने आनंद यादव बीएचयू में बीएससी तृतीय वर्ष का छात्र है।
वह हैदराबाद गेट के समीप दुर्गा लॉज में रहता है। शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे वह पास की ही एक दुकान पर एग रोल खाने गया था। इसी दौरान नारायणपुर की ओर से दो अपाचे बाइक पर चार युवक आए और पंचायत भवन के पास असलहा निकालकर मीरा शुक्ला नामक महिला की चेन छीनने की कोशिश की।
विज्ञापन
लोगों के ललकारने पर वह भागे और तीन सौ मीटर दूर पहुंचे। इसके बाद बिना किसी विवाद के आनंद को पीछे से पीठ में गोली मार दी और हवाई फायरिंग करते हुए नरिया की ओर भाग निकले।

Trending Videos
घटनास्थल से मात्र 100 मीटर दूर थी पुलिस
यूपी100
- फोटो : amar ujala
घटनास्थल से सौ मीटर दूरी पर ही पीआरवी की गाड़ी थी लेकिन बदमाश भागने में कामयाब रहे। आनंद के पिता बाबूलाल यादव बोकारो में सीआईएसएफ में तैनात हैं। जानकारी पाकर मौके पर एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह, सीओ भेलूपुर निमेष कटियार और लंका थानाध्यक्ष पहुंचे।
स्थानीय लोगों के मुताबिक हमलावर ने नारंगी रंग की टी-शर्ट पहनी थी और भगवा गमछे से पगड़ी बांधी थी। घटनास्थल के पास ही सीसीटीवी कैमरा लगा है जिसे शनिवार को खंगाला जाएगा।
लंका थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि घायल छात्र इस समय बीएचयू का छात्र नहीं है। बीएससी तृतीय वर्ष में उसने किसी प्राइवेट कॉलेज से फार्म भरा है। घटना का कारण का अभी पता नहीं चल सका है। वहीं, आनंद का कहना है कि उसका किसी से कोई विवाद नहीं है।