{"_id":"5ae448714f1c1b5c098b6eea","slug":"bhu-student-ruckus-in-marriage-ceremony-and-fired-in-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"BHU : छात्रों और बारातियों में मारपीट और पथराव, कार में लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BHU : छात्रों और बारातियों में मारपीट और पथराव, कार में लगाई आग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 28 Apr 2018 03:39 PM IST
विज्ञापन
जलाई गई कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएचयू के केंद्रीय विद्यालय के सामने स्थित कम्युनिटी हाल के बाहर शुक्रवार की देर रात छात्रों और बारातियों के बीच में जमकर मारपीट और पथराव हुआ। इस दौरान एक वैगनार कार में आग लगा दी गई। साथ ही, अन्य चार पहिया वाहनों में तोड़फोड़ कर आग लगाने की कोशिश की गई। सूचना पाकर कई थानों की फोर्स के साथ एसपी सिटी पहुंचे।
पुलिस के अनुसार कम्युनिटी हाल में आयोजित वैवाहिक समारोह में कुछ छात्र भोजन करने पहुंचे थे। आरोप है कि वर और वधु पक्ष द्वारा मना किए जाने पर छात्र कहासुनी पर उतारू हो गए और इसी के साथ मारपीट शुरू हो गई।
सूचना पर पीआरवी मौके पर पहुंची। छात्रों ने इस दौरान पुलिसकर्मियों पर भी पथराव किया और बारात में आई एक कार में आग लगाकर अन्य वाहनों में तोड़फोड़ की गई। बात बढ़ते देख सिटी कंट्रोल रूम को सूचना दी गई।
विज्ञापन
उधर, छात्रों का कहना था कि शादी समारोह में आए एक वाहन ने रुइया हॉस्टल के संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय के एक छात्र का पैर कुचल दिया। विरोध करने पर बारातियों ने छात्रों की जमकर पिटाई की। घायल छात्र को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
इस संबंध में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बारात में घुसकर छात्रों के खाना खाने पर विवाद और मारपीट हुई थी। मारपीट में छात्रों के साथ ही बाराती भी घायल हुए हैं।