फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बीएचयू: महामना का रूप धारण करके छात्रों ने भिक्षाटन कर डॉ फिरोज की नियुक्ति का किया विरोध

Thu, 28 Nov 2019 07:44 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 28 Nov 2019 07:44 PM IST
विज्ञापन
BHU student protest by begging against appoinment feroz khan in bhu varanasi
छात्रों ने किया भिक्षाटन। - फोटो : अमर उजाला

बीएचयू के संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. फिरोज खान की नियुक्ति के विरोध में धरना-प्रदर्शन के साथ ही छात्र मांग पूरी न होने पर कानूनी लड़ाई लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए गुरुवार को महामना का रूपधारण कर छात्रों ने बीएचयू सिंह द्वार से भिक्षाटन शुरू किया।

BHU student protest by begging against appoinment feroz khan in bhu varanasi

इस दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन के विरोध में नारेबाजी करते हुए छात्र मेडिकल स्टोर सहित अन्य दुकानदारों, आमजन के पास पहुंचे और आंदोलन में सहयोग मांगा। शशिकांत मिश्र ने बताया कि महामना ने भिक्षा मांगकर ही इस विश्वविद्यालय की स्थापना की थी।

BHU student protest by begging against appoinment feroz khan in bhu varanasi
उन्हीं मूल्यों की रक्षा के लिए अब समय आ गया है जब छात्रों को भिक्षाटन कर लड़ाई लड़नी होगी। चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
BHU student protest by begging against appoinment feroz khan in bhu varanasi
बीएचयू के संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय के साहित्य विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर डॉ. फिरोज खान का इंटरव्यू पांच नवंबर को हुआ था। जिसके बाद उन्हें नियुक्त किया गया। इधर छात्रों नें साहित्य विभाग में उनकी नियुक्ति का विरोध करना शुरू कर दिया और 7 नवंबर से अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गए थे। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने 16 दिन बाद यानी 22 नवंबर को छात्रों की मांगें मानी।
विज्ञापन
BHU student protest by begging against appoinment feroz khan in bhu varanasi

वहीं बीएचयू प्रशासन ने छात्रों को दस दिन के भीतर मांगों पर कार्रवाई की लिखित सहमति दी है।साथ ही छात्रों का कहना है कि अगर उनकी मांगें नहीं मांगी गई तो वह कोर्ट के जरिए कानूनी लड़ाई लड़ेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed