फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU student protest against direct admission in PhD After PG demanding reservation

BHU News: पीजी के बाद पीएचडी में सीधे दाखिले के विरोध में उतरे छात्र,आरक्षण के नियमों का पालन कराने की मांग

Sat, 06 Aug 2022 02:51 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 06 Aug 2022 02:51 PM IST
सार

बीएचयू में पीजी के बाद सीधे पीएचडी में दाखिला देने की योजना एनी बेसेंट फेलोशिप का विरोध शुरू हो गया है। 

विज्ञापन
BHU student protest against direct admission in PhD After PG demanding reservation
छात्रों ने दिया बीएचयू सेंट्रल ऑफिस पर धरना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के लिए एनी बेसेंट फेलोशिप की शुरुआत की गई है। इसके लिए चयनित विद्यार्थियों को पीजी के बाद पीएचडी में सीधे दाखिला मिल सकेगा। बीएचयू प्रशासन के इस फैसले का विरोध शुरू हो गया है।

विज्ञापन


शनिवार को दोपहर में छात्रों ने सेंट्रल ऑफिस पर धरना देकर इसमे आरक्षण के नियमों का पालन करने की मांग की। धरना दे रहे छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने जानबूझकर यह फैसला लिया है। इसमें आरक्षण के नियमों का पालन नही किया गया है। उनका कहना है कि जब तक मांगे नहीं मानी जाएंग तब तक विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन


बीते सोमवार को जारी हुआ था आदेश 
एनी बेसेंट फेलोशिप का लाभ लेने के लिए विद्यार्थी पांच अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।  इंस्टीट्यूशन ऑफ एमिनेंस के तहत शुरू होने वाली इस फेलोशिप का मुख्य उद्देश्य छात्रों को स्नातकोत्तर के बाद पीएचडी का अवसर उपलब्ध कराना है। बिना कोई समय गवाएं स्नातकोत्तर के बाद सीधे पीएचडी में प्रवेश मिल सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ फेलोशिप में चयनित अभ्यर्थी अन्य शोध छात्रों के मुकाबले अपना शोध कार्य भी जल्दी पूरा कर पाएंगे। विश्वविद्यालय की ओर से सोमवार को इसका आदेश जारी कर दिया गया है। इसमें स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष के छात्र/छात्रा आवेदन कर सकते हैं।

आवेदकों को न्यूनतम 8.5 सीजीपीए स्कोर के साथ शीर्ष 5 (पांच) पर्सेंटाइल में होना चाहिए। इसके लिए चयन अंतिम परीक्षा के आयोजन से पहले किया जाएगा, इसलिये चयनित विद्यार्थियों को अंतिम परीक्षाओं में न्यूनतम रैंक और सीजीपीए प्राप्त करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed