{"_id":"668fafe5ea2526ae4b0d2242","slug":"bhu-student-invents-new-technology-to-test-milk-purity-2024-07-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BHU के छात्र ने खोजी नई तकनीक: अब घरेलू तरीके से पता लगेगा, दूध मिलावटी है या सिंथेटिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BHU के छात्र ने खोजी नई तकनीक: अब घरेलू तरीके से पता लगेगा, दूध मिलावटी है या सिंथेटिक
Thu, 11 Jul 2024 03:42 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 11 Jul 2024 03:42 PM IST
सार
बीएचयू के भौतिक विज्ञान के शोध छात्र ने नई तकनीक खोजी है। इस तकनीक से अब घर बैठे दूध की शुद्धता की जांच कर सकेंगे। वाष्पीकरण आकृति से पता लगा सकेंगे कि दूध मिलावटी है या सिंथेटिक।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Istock
विस्तार
काशी हिंदू विश्वविद्यालय के शोध छात्र ने दूध की शुद्धता की जांच के लिए घरेलू तरीके की खोज की है। वाष्पीकरण प्रक्रिया और मशीन लर्निंग एल्गोरिथम की मदद से दूध में मिश्रित पानी के साथ ही सिंथेटिक दूध के घटकों का पता लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
बीएचयू के भौतिक विज्ञान विभाग के शोध छात्र तपन परसाईं ने सहायक प्रोफेसर डॉ. अर्चना तिवारी की निगरानी में सिक्किम विश्वविद्यालय के डॉ. अजय त्रिपाठी के सहयोग से वाष्पीकरण प्रक्रिया और मशीन लर्निंग एल्गोरिथम की मदद से दूध में मिश्रित विभिन्न प्रकार के पानी और सिंथेटिक दूध के घटकों का पता लगाने का नया और घरेलू तरीका खोजा है।
विज्ञापन
वाष्पीकरण ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें अगर किसी सतह पर एक बूंद को वाष्पित होने के लिए छोड़ दिया जाए तो उस बूंद के निलंबित कण किनारों की ओर बढ़ते हैं और सतह पर एक रिंग जैसी आकृति छोड़ देते हैं। विभिन्न निलंबित कण अपनी-अपनी वाष्पित रिंग आकृतियां बनाते हैं। यह वाष्पित रिंग आकृतियां पदार्थ की पहचान के लिए फिंगर प्रिंट के रूप में कार्य करती हैं।
विज्ञापन
ऐसे करें दूध का परीक्षण
एक मेडिकल सीरिंज की मदद से दूध की एक बूंद, एक ग्लास स्लाइड पर रखें और उसे वाष्पित होने के लिए छोड़ दें और एक स्मार्टफोन कैमरा से तस्वीर लें। सिंथेटिक दूध के वाष्पित आकृतियों में हमें कई रिंग दिखेंगी। वनस्पति तेल के माइक्रो ड्रॉपलेट्स दिखेंगे और वाष्पित आकृतियों की पारदर्शिता से पता चल सकता है कि शुद्ध दूध में लगभग कितने सिंथेटिक दूध की मिलावट हुई है। यदि वाष्पित आकृतियां ज्यादा पारदर्शी होंगी, तो उसमें अधिक सिंथेटिक दूध होगा और यदि कम पारदर्शी होंगी तो सिंथेटिक दूध कम मात्रा में होगा।