{"_id":"5ba47979867a557e876d91a0","slug":"bhu-six-students-suspended-for-ragging","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयूः रैगिंग के आरोप में छह छात्र निलंबित, विवि से मिलने वाली सभी सुविधाओं पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयूः रैगिंग के आरोप में छह छात्र निलंबित, विवि से मिलने वाली सभी सुविधाओं पर रोक
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 21 Sep 2018 10:24 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएचयू में विधि संकाय के छह छात्रों को रैगिंग के आरोप में निलंबित कर दिया गया। बीए एलएलबी तृतीय वर्ष के एक छात्र ने एंटी रैगिंग सेल के चेयरमैन को लिखे पत्र में अपने ही संकाय के बीए एलएलबी चतुर्थ वर्ष के छह छात्रों पर संकाय के कॉमन हाल में ले जाकर मारपीट करने की शिकायत की थी।
इसके बाद सेल के चेयरमैन ने 19 सितंबर को छात्र के शिकायती पत्र को संकाय प्रमुख को भेज दिया था। गुरुवार को विभागाध्यक्ष व संकायाध्यक्ष ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रैगिंग के आरोप में छह छात्रों को निलंबित करते हुए कक्षा में प्रवेश से रोकने के साथ ही विश्वविद्यालय की सभी सुविधाओं से वंचित कर दिया है। इसमें एक पूर्व छात्र भी शामिल हैं।
इसके अलावा चाणक्य हॉस्टल में रहने वाले दो छात्रों को हॉस्टल की सुविधाओं से भी वंचित कर दिया गया है। इस बारे में पूछे जाने पर संकाय प्रमुख प्रो. आरपी राय ने छात्रों को निलंबित किए जाने की पुष्टि भी की। गुरुवार को चाणक्य हॉस्टल में रैगिंग कमेटी के सदस्यों ने जाकर कुछ छात्रों से इस बारे में पूछताछ भी की।
विज्ञापन
बीए एलएलबी चतुर्थ वर्ष के जिन छात्रों पर रैगिंग के आरोप में कार्रवाई हुई है, उनमें शिवम पचौरी, राहुल त्रिपाठी, शुभम कुमार भारती (पूर्व छात्र), प्रणव राजनेगी, कुमार अभिषेक और मनीष मणि का नाम शामिल हैं।