फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU Residents ultimatum on accused arrested in three days on beaten stopped emergency service

बीएचयू रेजिडेंटों का अल्टीमेटम- तीन दिन तक छात्रों की नहीं हुई गिरफ्तारी तो ठप करेंगे इमरजेंसी सवाएं

Sun, 01 Mar 2020 06:12 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 01 Mar 2020 06:12 PM IST
विज्ञापन
BHU Residents ultimatum on accused arrested in three days on beaten stopped emergency service
अस्पताल में भर्ती मरीज रहे परेशान। - फोटो : अमर उजाला।

बीएचयू ट्रामा सेंटर में शुक्रवार को छात्रों द्वारा एक रेजिडेंट की पिटाई के विरोध में बीएचयू अस्पताल और ट्रामा सेंटर में हड़ताल दूसरे दिन रविवार को भी जारी रही। इस मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इधर रेजिडेंट ने मंगलवार तक का अल्टीमेटम दिया है, अगर इस दिन तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नही हुई तो इमरजेंसी सेवा भी ठप रखेंगें। डॉक्टर पिछले 36 घंटे से हड़ताल पर बैठे हैं।

विज्ञापन


जूनियर डॉक्टरों के काम पर नहीं होने के कारण नर्स और वार्ड बॉय के ऊपर काम का दबाव बढ़ गया है। काम का प्रेशर पड़ने से कर्मचारियों में झल्लाहट जैसी स्थिति महज 24 घंटे में बन गई। जूनियर डॉक्टर इमरजेंसी सेवा बहाल कर काम पर बने हैं, जबकि शेष जगह पैथोलॉजी, वार्ड, ओपीडी का बहिष्कार कर हड़ताल पर डटे हैं।
विज्ञापन


रविवार को जूनियर डॉक्टरों और अस्पताल प्रशासन के बातचीत हुई। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि हड़ताल पर गए डॉक्टर जल्द ही काम पर लौट जाएंगे। डॉक्टरों की मांग है कि पुलिस तीन आरोपियों की गिरफ्तारी करेगी, तभी हड़ताल खत्म होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑर्थो वार्ड में भर्ती बिहार के रहने वाले पिंटू कुमार का शुक्रवार को पैर का ऑपरेश हुआ था। डॉक्टरों की हड़ताल पर जाने के कारण तीन दिन बीत गए। बावजूद इसके घाव की ड्रेसिंग नहीं हो सकी। नर्स और वार्ड सहायक ड्रेसिंग करने के लिए तैयार नहीं हो रहे हैं। इससे उनके परिजनों में घाव खराब होने का डर बैठ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed