{"_id":"64f026e546c7940c4c0e1d2a","slug":"bhu-research-student-cuts-the-vein-of-her-hand-in-the-hostel-shocking-reason-revealed-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"BHU News: बीएचयू की शोध छात्रा ने छात्रावास में काटी हाथ की नस, सामने आई चौंकाने वाली वजह!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BHU News: बीएचयू की शोध छात्रा ने छात्रावास में काटी हाथ की नस, सामने आई चौंकाने वाली वजह!
Thu, 31 Aug 2023 11:06 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Thu, 31 Aug 2023 11:06 AM IST
सार
बीएचयू की के न्यू पीएचडी छात्रावास में रहने वाली एक शोध छात्रा ने अपने हाथ की नस काट ली। घटना के बाद हड़कंप मच गया।
घटना की जानकारी होने के बाद साथ रहने वाली छात्राओं और वार्डन ने उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया।
विज्ञापन
बीएचयू की शोध छात्रा ने छात्रावास में काटी हाथ की नस
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
काशी हिंदू विश्वविद्यालय के न्यू पीएचडी छात्रावास में रहने वाली शोध छात्रा ने बुधवार को हाथ की नस काट ली। घटना की जानकारी होने के बाद साथ रहने वाली छात्राओं और वार्डन ने उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। डॉक्टरों के मुताबिक, छात्रा खतरे से बाहर है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने घटना की सूचना छात्रा के परिजनों को दी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Tent City: देव दीपावली से पहले गंगा पार रेती पर सजेगी टेंट सिटी, 15 नवंबर से तैयार किए जाएंगे कॉटेज
विज्ञापन
कला संकाय की शोध छात्रा झारखंड की रहने वाली है। उसे पीएचडी में दाखिला लिया था, लेकिन विषय का चयन नहीं हुआ था। न तो आरडीसी हुई और न ही पंजीकरण पत्र मिला। फेलोशिप भी नहीं मिल रही है। इससे परेशान थी। साथ पढ़ने वाले एक छात्र ने बताया कि छात्रा के परिजनों का फोन आया और बताया कि वह फोन नहीं उठा रही है। सब हॉस्टल गए तो पता चला कि उसने अपने हाथ की नस काट ली है।
विज्ञापन