फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU research of corona mutants in Purvanchal

पूर्वांचल में कोरोना के म्यूटेंट का पता लगाने में जुटा बीएचयू, हैदराबाद में चल रही जांच

Mon, 31 May 2021 10:53 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 31 May 2021 10:53 AM IST
सार

आईएमएस बीएचयू और जूलॉजी डिपार्टमेंट के प्रोफेसर इस पर शोध कर रहे हैं। इसके लिए वाराणसी समेत अन्य जिलों के 140 लोगों के सैंपल की जांच हैदराबाद में हो रही है।

विज्ञापन
BHU research of corona mutants in Purvanchal
काशी हिंदू विश्वविद्यालय।

विस्तार

कोरोना की दूसरी लहर में जिस तरह से संक्रमण तेजी से बढ़ा, उसको लेकर वैज्ञानिक अध्ययन में जुट गए हैं। बीएचयू में कोरोना के अलग-अलग म्यूटेंट का पता लगाने के लिए वैज्ञानिक शोध कर रहे हैं। इस अध्ययन से न केवल अलग-अलग म्यूटेंट की जानकारी मिल सकेगी, बल्कि समय रहते जानकारी मिलने के बाद तीसरी लहर से निपटने में भी कारगर होगी।

विज्ञापन


कोरोना की दूसरी लहर में अलग-अलग म्यूटेंट मिलने के मामले सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि सबका प्रभाव भी अलग-अलग रहा है। डबल, ट्रिपल म्यूटेंट भी मिल चुके हैं। बीएचयू के वैज्ञानिकों के मुताबिक बनारस समेत आसपास के जिलों में करीब आधा दर्जन से अधिक अलग-अलग म्यूटेंट हैं। इसी का पता लगाने के लिए बीएचयू की ओर से अध्ययन भी शुरू हो गया है। बीएचयू जूलॉजी डिपार्टमेंट, आईएमएस बीएचयू के प्रोफेसर मिलकर इस पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


140 मरीजों के सैंपल की हैदराबाद में हो रही जांच
बीएचयू जूलॉजी डिपार्टमेंट के प्रोफेसर ज्ञानेश्वर चौबे के अनुसार वाराणसी के साथ ही गाजीपुर, जौनपुर, मिर्जापुर सहित अन्य जगहों से कुल 140 मरीजों के सैंपल लेकर उसे सीसीएमबी (सेंटर फॉर सेल्युलर एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी) हैदराबाद में जांच के लिए भेजा गया है। इसमें 19 लोगों का टीकाकरण भी हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वांचल में करीब आधा दर्जन से अधिक म्यूटेंट की जानकारी
प्रो. ज्ञानेश्वर चौबे के अनुसार प्रथम दृष्टया अभी पूर्वांचल में आधा दर्जन से अधिक म्यूटेंट का पता चला है। जांच रिपोर्ट और चल रहे अध्ययन से सही जानकारी मिल सकेगी। बताया कि इसी सप्ताह तक हैदराबाद से रिपोर्ट भी मिलने की संभावना है। इसके बाद पता चल सकेगा कि पूर्वांचल में कितने तरह के म्यूटेंट सक्रिय हैं। इससे दूसरी लहर के साथ ही तीसरी लहर में कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण पाने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed