{"_id":"6a72d62bb9c076d2d6027698","slug":"bhu-removes-honorary-manager-of-vishwanath-temple-in-varanasi-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: बीएचयू ने विश्वनाथ मंदिर के मानद प्रबंधक को हटाया, नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये लेने का लगा था आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: बीएचयू ने विश्वनाथ मंदिर के मानद प्रबंधक को हटाया, नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये लेने का लगा था आरोप
Wed, 05 Aug 2026 11:50 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Wed, 05 Aug 2026 11:50 AM IST
सार
विश्वनाथ मंदिर के मानद प्रबंधक प्रो. ब्रज भूषण ओझा को हटा दिया गया है। उन पर आरोप लगाया गया था कि संपूर्णानंद संस्कृत विवि के संबद्ध कॉलेज में नौकरी दिलाने के नाम पर चार लाख रुपये लिए थे।
विज्ञापन
विश्वनाथ मंदिर बीएचयू
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीएचयू परिसर स्थित विश्वनाथ मंदिर के मानद प्रबंधक प्रो. ब्रज भूषण ओझा को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया गया है। कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी के आदेश पर मानद प्रबंधक को हटाने का आदेश कुलसचिव कार्यालय ने मंगलवार को जारी किया। अब प्रो. ओझा की जगह धर्म मीमांसा विभाग के प्रो. माधव जनार्दन रटाटे को अगले दो साल के लिए मंदिर प्रबंधक की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
व्याकरण विभाग के प्रो. ब्रज भूषण ओझा श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के पूर्व न्यासी भी रह चुके हैं। सोशल मीडिया पर सोमवार को एक शिकायती पत्र वायरल हुआ था। दीपक ने बीएचयू चौकी में तहरीर देकर आरोप लगाया गया था कि संपूर्णानंद संस्कृत विवि के संबद्ध कॉलेज में नौकरी दिलाने के नाम पर बीएचयू के प्रो. ब्रज भूषण ओझा ने चार लाख रुपये लिए थे।
विज्ञापन
पीड़ित ने एक ऑडियो क्लिप भी सोशल मीडिया पर साझा किया था। वीडियो बयान सामने आया था। मंगलवार की सुबह मामला बीएचयू के कुलपति तक पहुंचा और देर शाम तक प्रो. ब्रजभूषण हटाने का पत्र सोशल मीडिया वायरल होने लगा।
विज्ञापन