{"_id":"669c2b4603f1954ee4046734","slug":"bhu-registration-for-admission-in-ug-begins-varanasi-news-c-20-vns1075-669093-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"BHU : UG में प्रवेश के लिए पंजीकरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BHU : UG में प्रवेश के लिए पंजीकरण शुरू
विज्ञापन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए बहुप्रतीक्षित प्रवेश प्रक्रिया शनिवार को आरंभ हो गई। बीएचयू मुख्य कैंपस और इससे संबद्ध चार महाविद्यालयों की 7712 सीटों पर प्रवेश के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया गया। एनटीए की ओर से आयोजित सीयूईटी-स्नातक देने वाले पात्र छात्र-छात्राएं सत्र 2024-25 के संबंधित पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। पंजीकरण पांच अगस्त तक चलेगा।
पंजीकरण के लिए अभ्यर्थियों को वेबसाइट लिंक https://www.bhu.ac.in/Site/AdmissionCounselling/अथवा https://bhucuet.samarth.edu.in/index.php पर जाना होगा और ‘UG REGISTRATION CUM COUNSELLING-2024’ पर क्लिक करना होगा। विश्वविद्यालय की केंद्रीय प्रवेश समिति के मुताबिक एनटीए सीयूईटी-स्नातक परिणाम घोषित होने के बाद आवेदकों की ओर से विषय वरीयता भरी जा सकती है। उसके बाद पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना होगा। पंजीकरण प्रक्रिया पांच अगस्त को रात 11:59 बजे तक जारी रहेगी।
मुख्य परिसर में यूजी की 3480 सीटें
बीएचयू के विभिन्न संकायों, परिसर स्थित महिला महाविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 7712 सीटें हैं। इनमें मुख्य परिसर में 3480, महिला महाविद्यालय में 695 और बीएचयू से संबद्ध महाविद्यालयों में 3537 सीटें हैं। इसके अतिरिक्त मुख्य परिसर, महिला महाविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों में 1182 पेड सीटों पर भी प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रवेश संबंधी किसी तरह की समस्या के समाधान के लिए अभ्यर्थी admission.help@ bhu.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
विज्ञापन
-- -- -- --
स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया गया है। अभी अभ्यर्थी समर्थ डैशबोर्ड पर अपनी प्रोफाइल भरकर तैयार हो जाएंगे। 25 जुलाई के आसपास सीयूईटी का रिजल्ट आने की संभावना है। इस बीच पांच अगस्त तक पंजीकरण के बाद दाखिला शुरू कर दिया जाएगा।
- प्रो. भास्कर भट्टाचार्य, चेयरमैन, केंद्रीय प्रवेश समिति बीएचयू।
विज्ञापन
पंजीकरण के लिए अभ्यर्थियों को वेबसाइट लिंक https://www.bhu.ac.in/Site/AdmissionCounselling/अथवा https://bhucuet.samarth.edu.in/index.php पर जाना होगा और ‘UG REGISTRATION CUM COUNSELLING-2024’ पर क्लिक करना होगा। विश्वविद्यालय की केंद्रीय प्रवेश समिति के मुताबिक एनटीए सीयूईटी-स्नातक परिणाम घोषित होने के बाद आवेदकों की ओर से विषय वरीयता भरी जा सकती है। उसके बाद पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना होगा। पंजीकरण प्रक्रिया पांच अगस्त को रात 11:59 बजे तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
मुख्य परिसर में यूजी की 3480 सीटें
बीएचयू के विभिन्न संकायों, परिसर स्थित महिला महाविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 7712 सीटें हैं। इनमें मुख्य परिसर में 3480, महिला महाविद्यालय में 695 और बीएचयू से संबद्ध महाविद्यालयों में 3537 सीटें हैं। इसके अतिरिक्त मुख्य परिसर, महिला महाविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों में 1182 पेड सीटों पर भी प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रवेश संबंधी किसी तरह की समस्या के समाधान के लिए अभ्यर्थी admission.help