फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU professor will go to the house of the young man who lost his life due to rod entering his neck

Varanasi: गर्दन में रॉड घुसने से जान गंवाने वाले युवक के घर जाएंगे BHU के प्रोफेसर, आर्थिक मदद भी देंगे

Sat, 03 Dec 2022 12:28 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 03 Dec 2022 12:28 PM IST
सार

नीलांचल एक्सप्रेस में सवार यात्री की गर्दन में रॉड घुसने से मौत के बाद बीएचयू के प्रो. विजय नाथ मिश्रा मदद के लिए आगे आए हैं। 
उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए युवक के परिजनों की मदद की बात कही है। 

विज्ञापन
BHU professor will go to the house of the young man who lost his life due to rod entering his neck
गर्दन में रॉड घुसने से जान गंवाने वाले युवक के घर जाएंगे BHU के प्रोफेसर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सुल्तानपुर जिले में शुक्रवार की सुबह दिल्ली से आ रही नीलांचल एक्सप्रेस में सवार एक यात्री की सोमना और डांबर रेलवे स्टेशन के बीच लोहे की रॉड गर्दन में घुस जाने से मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रेन में खलबली मच गई। यात्री की पहचान सुल्तानपुर के हरिकेश दुबे पुत्र संतराम निवासी गोपीनाथपुर सुल्तानपुर के रूप में हुई है। 

विज्ञापन

घटना के बाद युवक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल के न्यूरोलॉजी विभाग के प्रो. विजय नाथ मिश्रा युवक के परिवार की मदद के लिए आगे आए हैं। 
विज्ञापन

प्रो. विजय नाथ मिश्रा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- 'आज ट्रेन में, सरिया से व्यक्ति की मौत हो गई। ना जाने, परिवार किस हाल में होगा! मैं उनके परिवार को आर्थिक मदद करना चाहता हूँ। अगर कोई परिवार का फ़ोन न. या पता दे दे तो मैं सहायता पहुँचा देता! अगर कोई बच्चे पढ़ रहे हों तो, एक के पढ़ाई का ज़िम्मेदारी ले लेता।
विज्ञापन
विज्ञापन

 एक दूसरे पोस्ट में उन्होंने लिखा- 'मुझे मृतक के घर का फ़ोन नंबर मिल गया है। पता चला कि परिवार चांदा के हैं। आज से, 23 वर्ष पहले, लखनऊ से बनारस, जाते समय मेरी फ़िएट ख़राब हो गई थी। मैं अकेला था और रात के, डेढ़ बज रहे थे! ठंड का समय, और सुनसान इलाक़ा! एक वृद्घ मूँछों वाला आदमी दिखा, तो पता चला कि ये जगह है, चांदा!
उन्होंने उस रात में, मैकेनिक बुलवाया, मेरी गाड़ी ठीक करवाई! फिर आते जाते, मेरी मुलाक़ात उनसे दो बार हुई। उनका एक ढाबा था। उस रात को मैं कभी नहीं भूलता। अब लगता है, चांदा का रिढ़्ड (ऋण) उतारने का समय आ गया। एक हफ़्ते में जाऊंगा और परिवार को, अपने परिवार की और से, 51,000/- भेंट करूगा।

BHU professor will go to the house of the young man who lost his life due to rod entering his neck
ट्रेन में बैठे युवक की गर्दन में घुसा रॉड, मौत - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि, नीलांचल एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे हरिकेश दूबे दिल्ली में रहकर नौकरी करते थे। वह शुक्रवार की सुबह नीलांचल एक्सप्रेस से घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर रेलवे के स्तर से निर्माण कार्य हो रहा था। इसी दौरान लोहे की रॉड ट्रेन के कोच के शीशे को तोड़ते हुए सीट पर सवार यात्री की गर्दन में जा घुसी। जिससे युवक की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed