{"_id":"6970bb6f01b230d9500bc395","slug":"bhu-pg-admission-applicants-have-three-more-days-to-apply-and-five-days-to-pay-fees-in-varanasi-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"BHU: पीजी में आवेदन के लिए तीन और फीस जमा करने के लिए मिले पांच दिन, पांच लाख से ज्यादा पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BHU: पीजी में आवेदन के लिए तीन और फीस जमा करने के लिए मिले पांच दिन, पांच लाख से ज्यादा पंजीकरण
Wed, 21 Jan 2026 05:11 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 21 Jan 2026 05:11 PM IST
सार
Varanasi News: बीएचयू में पीजी में दाखिले के लिए आवेदन और फीस जमा करने के लिए तीन और पांच दिन अतिरिक्त समय मिले हैं। ऐसे में आवेदकों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
बीएचयू कैंपस में जाती छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीएचयू समेत देश भर के 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में पंजीकरण समेत फीस जमा करने की तिथि दूसरी बार बढ़ा दी गई है। पीजी में आवेदन के लिए अब 23 जनवरी तक पंजीकरण होगा। परीक्षा की फीस जमा करने की अंतिम तिथि 25 जनवरी और आवेदन में त्रुटि सुधार 28 जनवरी तक होगा। ये तीनों काम रात 11:50 बजे तक ही होंगे।
विज्ञापन
एक विशेषज्ञ ने बताया कि इस बार एक महीने में चार लाख से ज्यादा आवेदकों ने सीयूईटी पीजी प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण करा लिया है। इसमें से साढ़े तीन लाख से ज्यादा ने बीएचयू को भी अपना विकल्प बनाया है। हालांकि, अभी तक इसका डेटा आधिकारिक तौर पर नहीं सौंपा गया है। अब तीन दिन का अतिरिक्त समय मिलने के चलते ये संख्या बढ़ भी सकती है।
विज्ञापन
इसके पहले पंजीकरण और फीस जमा करने की अंतिम तिथि 20 जनवरी ही थी। वहीं, त्रुटि सुधार 23 जनवरी तक होना था। यूजी में आवेदन की अंतिम तिथि 30 जनवरी ही है। पिछले साल 6.5 लाख से ज्यादा विषयों के लिए चार लाख से अभ्यर्थियों ने आवेदन के लिए पंजीकरण कराया था। इस बार भी साढ़े चार लाख आवेदकों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन