फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU: Opportunity to apply online for semester examination till 31st

Varanasi: बीएचयू सेमेस्टर परीक्षा के लिए 31 तक ऑनलाइन आवेदन का मौका, तिथि की जल्द होगी घोषणा

Thu, 19 Oct 2023 12:12 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 19 Oct 2023 12:12 PM IST
सार

बीएचयू के मुख्य परिसर के संस्थान, संकायों के साथ ही संबद्ध कॉलेजों में सेमेस्टर परीक्षा की तैयारियां तेज हो गई हैं। तृतीय, पंचम, सप्तम और नवम सेमेस्टर के छात्र परीक्षा के लिए 31 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। परीक्षा की तिथि फिलहाल तय नहीं की गई है।

विज्ञापन
BHU: Opportunity to apply online for semester examination till 31st
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू के मुख्य परिसर के संस्थान, संकायों के साथ ही संबद्ध कॉलेजों में सेमेस्टर परीक्षा की तैयारियां तेज हो गई हैं। तृतीय, पंचम, सप्तम और नवम सेमेस्टर के छात्र परीक्षा के लिए 31 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। परीक्षा की तिथि फिलहाल तय नहीं की गई है, लेकिन नवंबर के अंतिम सप्ताह से परीक्षाएं हो सकती हैं।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के विज्ञान संस्थान, पर्यावरण और धारणीय विकास संस्थान, सामाजिक विज्ञान संकाय, कला संकाय, शिक्षा संकाय, विधि संकाय में नियमित और पूर्व छात्र-छात्राओं को परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन भरना है। विश्वविद्यालय की ओर से आदेश जारी करने के साथ ही इसकी सूचना विभागीय नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा करवा दी गई है।
विज्ञापन


फॉर्म भरने के बाद संकाय प्रमुख, विभागाध्यक्ष और प्राचार्यों की ओर से चयनित विषयों की जांच की जाएगी। इसके बाद ऑनलाइन प्रिंटेड नॉमिनल रोल को सत्यापित करने के बाद चार नवंबर तक परीक्षा नियंता कार्यालय में जमा करवाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा नियंता कार्यालय दूर करेगा समस्या

ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने में छात्रों को किसी तरह की समस्या होती है तो उसका समाधान परीक्षा नियंता कार्यालय करेगा। कार्यालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि पूर्व की परीक्षाओं में अनुत्तीर्ण छात्रों को भी ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरना होगा। इसके लिए शुल्क एसबीआई कलेक्ट के माध्यम से ऑनलाइन जमा करना होगा। बैक परीक्षा फॉर्म शुल्क जमा करने के बाद प्रिंट, एसबीआई कलेक्ट की रसीद के साथ परीक्षा नियंता कार्यालय के संबंधित पटल पर जमा करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed