फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU No tests conducted in the MCH wing for 12 days forcing women to done outside

BHU: एमसीएच विंग में 12 दिन से नहीं हो रही जांच, महिलाओं को बाहर से करानी पड़ी; तीमारदार हो रहे परेशान

Thu, 05 Mar 2026 11:52 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 05 Mar 2026 11:52 AM IST
सार

Varanasi News: बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में कई जरूरी जांच नहीं हो पाने से मरीज और तीमारदार परेशान हो रहे हैं। उन्हें प्राइवेट जांच केंद्र पर जाना पड़ा। इस कारण उन्हें मोटी रकम भी चुकानी पड़ी।

विज्ञापन
BHU No tests conducted in the MCH wing for 12 days forcing women to done outside
बीएचयू अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

BHU Hospital Varanasi: बीएचयू अस्पताल के एमसीएच विंग में पिछले 12 दिन से एचआईवी, हेपेटाइटिस जैसी जरूरी जांचें नहीं हो पा रही हैं। इस वजह से करीब 100 से अधिक महिलाओं को दूसरी जगह जांच करवानी पड़ी। स्त्री रोग विभाग की अध्यक्ष प्रो. संगीता राय ने इस समस्या की जानकारी अब तक तीन बार कुलपति और आईएमएस बीएचयू निदेशक को दी है। इसके बाद भी समस्या जस की तस बनी है। इधर, मंगलवार को भी यहां जांच ठप रही और केंद्र पर सन्नाटा छाया रहा।

विज्ञापन


स्त्री रोग विभाग की ओपीडी एमसीएच विंग में 12 दिन पहले 20 फरवरी की दोपहर में यहां कर्मचारियों के साथ पहुंचकर अस्पताल के एमएस ने जांच केंद्र में रखी जांच किट सहित अन्य सामान बाहर फेंककर कमरे को सील करा दिया था। इसके बाद से यहां जांच ठप है। लिहाजा ओपीडी में आने वाली गर्भवती महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

मरीज और तीमारदार होते हैं परेशान

खास बात यह है कि केंद्र स्वास्थ्य विभाग के निर्देशन में चलता है, ऐसे में जांच केंद्र बंद होने की जानकारी जिला क्षय रोग अधिकारी और डिप्टी सीएमओ डॉ. पीयूष राय की ओर से यूपी एडस कंट्रोल सोसायटी को भी दी गई है।

डॉ. पीयूष ने बताया कि एमसीएच विंग में जब तक जांच केंद्र चलाने के लिए स्थायी जगह नहीं मिल जाती है, तब तक जांच केंद्र कैसे चलाया जा सकता है। इस बारे में उच्चाधिकारियों को जानकारी दी जा चुकी है। उधर स्त्री रोग विभाग की अध्यक्ष डॉ. संगीता राय का कहना है कि जल्द ही विभाग के सभी चिकित्सकों की एक बैठक बुलाकर उसमें मरीजों की समस्याओं के समाधान पर चर्चा की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed