फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU News: Charu Mahal will now be the hostel of Ranvir Sanskrit Vidyalaya of BHU.

BHU News:चारू महल अब बीएचयू के रणवीर संस्कृत विद्यालय का हॉस्टल होगा

Thu, 20 Jun 2024 05:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
BHU News: Charu Mahal will now be the hostel of Ranvir Sanskrit Vidyalaya of BHU.
150 साल पुराना चारू महल अब बीएचयू के रणवीर संस्कृत विद्यालय का हॉस्टल होगा। भवन की मरम्मत और जरूरी सुविधाओं के विकास के साथ बीएचयू ने इसे रणवीर संस्कृत विद्यालय को सौंप दिया। चारू महल भवन में 120 विद्यार्थियों के रहने की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

1883 में स्थापित रणवीर संस्कृत विद्यालय 1918 में काशी हिंदू विश्वविद्यालय के अंतर्गत आया था। रणवीर संस्कृत विद्यालय में देश के विभिन्न हिस्सों से विद्यार्थी अध्ययन के लिए आते हैं। विद्यालय के लिए छात्रावास की समस्या लंबे समय से चुनौती रही है। भवन में 20 फ्लैट और 52 कमरे हैं। कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन ने कहा कि अध्ययन के लिए दूसरे शहरों से आने वाले संस्कृत विद्यालय के विद्यार्थियों की आवश्यकताएं अन्य विद्यार्थियों की तुलना में अलग होती हैं। इसलिए रणवीर संस्कृत विद्यालय में छात्रावास उपलब्धता को प्राथमिकता दी गई। रणवीर संस्कृत विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. आनंद कुमार जैन ने बताया कि दो मंजिला भवन जर्जर था और इसकी क्षमता का पूरी तरह इस्तेमाल हो रहा था। इसकी मरम्मत कराई गई और जरूरी सुविधाएं विकसित की गईं। अब इस भवन में 120 विद्यार्थी रह सकेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed