{"_id":"622f474e782d5219b61fba59","slug":"bhu-medical-students-closed-opd-fury-due-to-lack-of-seat-increase-in-ayurveda-faculty","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू: मेडिकल छात्रों ने बंद कराई ओपीडी, मरीज हुए परेशान, आयुर्वेद संकाय में सीट वृद्धि न होने से रोष ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू: मेडिकल छात्रों ने बंद कराई ओपीडी, मरीज हुए परेशान, आयुर्वेद संकाय में सीट वृद्धि न होने से रोष
Mon, 14 Mar 2022 07:16 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 14 Mar 2022 07:16 PM IST
सार
छात्रों ने चेतावनी दी कि जब तक मांगें नहीं मान ली जातीं, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन
आयुर्वेद अस्पताल की ओपीडी बंद कराकर धरने पर बैठे मेडिकल छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईएमएस बीएचयू आयुर्वेद संकाय में पीजी की सीट वृद्धि पर फैसला न होने से आक्रोशित मेडिकल छात्रों ने सोमवार को आयुर्वेद संकाय की ओपीडी को बंद करा दिया। यहां पंजीकरण काउंटर के बाहर धरने पर बैठ कर अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन
छात्रों ने बीएचयू प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की। वहीं, ओपीडी बंद होने से मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी। चार दिन से धरने देने के बाद भी जब कोई निर्णय नहीं हुआ तो सुबह करीब 11 बजे मेडिकल छात्र बीएचयू अस्पताल के एमएस आफिस के बगल में आयुर्वेद संकाय की ओपीडी पहुंच गए।
विज्ञापन
यहां एक-एक ओपीडी में घूम घूम कर उसे बंद कराया। मेडिकल छात्राें के ओपीडी में आने की वजह से चिकित्सक भी बाहर आ गए। दूर दराज से चिकित्सक को दिखाने आए मरीज और उनके परिजनों ने ओपीडी बंद होने पर नाराजगी जताई। कहा कि ओपीडी बंद होने से परेशानी झेलनी पड़ रही है। छात्रों ने चेतावनी दी कि जब तक मांगें नहीं मान ली जातीं, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन