फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU LBS students protest against taking hostel fee at singh gate

बीएचयू: सिंह द्वार बंद कर एलबीएस हॉस्टल के छात्रों ने किया प्रदर्शन, चीफ प्रॉक्टर मौके पर पहुंचे

Sat, 09 Oct 2021 12:40 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 09 Oct 2021 12:40 AM IST
सार

बीएचयू के लाल बहादुर शास्त्री छात्रावास (एलबीएस) में रहने वाले छात्रों ने शुक्रवार को नोड्यूज के नाम पर अवैध रूप से पैसे की वसूली का आरोप लगाकर सिंह द्वार बंद कर दिया और धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन
BHU LBS students protest against taking hostel fee at singh gate
सिंहद्वार के बाहर प्रदर्शन करते छात्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के छात्रावासों की फीस बढ़ाने और उसे जमा करने का दबाव बनाने के विरोध में शुक्रवार को एलबीएस छात्रावास के छात्रों ने बीएचयू के सिंह द्वार पर धरना दिया। छात्रों ने विश्वविद्यालय का मुख्य द्वार बंद कर प्रदर्शन किया और बीएचयू प्रशासन पर छात्र हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। शाम छह बजे के बाद करीब घंटे भर तक विश्वविद्यालय का गेट बंद कर छात्रों ने बीएचयू प्रशासन के विरोध में नारेबाजी की।

विज्ञापन


छात्रों के धरने की सूचना शुक्रवार की शाम पाकर मौके पर पहुंचे प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों और पुलिसकर्मियों ने छात्रों को मनाने का प्रयास किया लेकिन छात्रों का कहना था कि जब तक विश्वविद्यालय प्रशासन फीस वृद्धि वापसी का लिखित आदेश नहीं जारी करता है तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन


छात्रों ने बताया कि छात्रावास कोरोना काल में बंद होने के बाद भी बीएचयू प्रशासन की ओर से छात्रावास की जो फीस ली जा रही है वह गलत है। लगातार फीस जमा करने का दबाव भी बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बीएचयू प्रशासन को छात्रों की मांग पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed