{"_id":"5e20c00e8ebc3e8d411b1d20","slug":"bhu-jim-varanasi-news-vns5055868132","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू परिसर में 10 चौराहों पर बनेंगे ओपेन एयर जिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू परिसर में 10 चौराहों पर बनेंगे ओपेन एयर जिम
विज्ञापन
वाराणसी। जल्द ही बीएचयू परिसर में हर कोई डोले-शोले बना सकेगा। अमृतसर के गुरुनानक देव विश्वविद्यालय की तर्ज पर काशी हिंदू विश्वविद्यालय(बीएचयू) के सड़क चौराहों पर ओपेन एयर जिम बनाए जाएंगे। जिसके लिए बीएचयू खेल परिषद की ओर से परिसर में ऐसे दस चौराहों का चयन कर लिया गया है।
विश्वविद्यालय में बनाए जाने वाले इस ओपेन एयर जिम के लिए 50 लाख रुपये का प्रस्ताव बीएचयू प्रशासन को भेजा गया। खेल परिषद के उपाध्यक्ष प्रो.डीसी राय ने बताया कि प्रस्ताव में पहले छात्रावासों के पास के चौराहों पर ओपेन एयर जिम का निर्माण किया जाएगा। प्रत्यके जिम के निर्माण पर पांच लाख खर्च होंगे। जिसका फायदा बीएचयू परिसर में रोजाना सुबह और शाम टहलने वालों को मिलेगा।
फिट इंडिया मुहिम के तर्ज पर पहल
शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रो. अभिमन्यु सिंह ने बताया कि फिट इंडिया की तर्ज पर बीएचयू से जुड़े लोगों की फिटनेस के लिए इस योजना पर विचार किया गया है। ताकी रोजाना सुबह-शाम टहलने वालों को आसानी से जिम की सुविधा मिल सके। शिवाजी हाल में मौजूदा जिमखाना बीएचयू कर्मचारियों और छात्रावास से दूर होने के कारण ज्यादा उपयोग में नहीं आता है। ऐसे में परिसर के चौराहों पर ओपेन एयर जिम बन जाने से बीएचयू कर्मचारियों और छात्रों को इसका लाभ मिलेगा।