{"_id":"714d35c7d33e8b175477153687a4409f","slug":"bhu-is-selibreat-to-bharat-ratn-of-mahamana-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महामना को भारत रत्न पर बीएचयू में जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महामना को भारत रत्न पर बीएचयू में जश्न
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2014 02:40 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय और उसके संस्थापक के नाम एक और गौरव जुड़ गया। लंबे इंतजार के बाद बीएचयू के संस्थापक महामना पं. मदन मोहन मालवीय को जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार को देश का सर्वोच्च सम्मान ‘भारतरत्न’ देने का सरकार ने ऐलान किया। सुबह इसकी
घोषणा होते ही बीएचयू में जश्न मनाया गया। कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी और शिक्षकों ने मालवीय भवन में महामना को नमन करने के साथ पूजा-अर्चना की। वहीं, छात्रों ने मिठाई बांटी और जुलूस निकालकर अपनी खुशी का इजहार किया। परिसर में गौरवमयी नारों के साथ ही वैदिक मंत्र गुंजायमान होते रहे।
महामना को भारतरत्न के फैसले की खबर मिली तो भारतरत्न महामना जागरूकता अभियान से जुड़े छात्र खुशी से झूम उठे। मुनीष मिश्रा के नेतृत्व में इन छात्रों ने संस्कृत विद्या एवं धर्म विज्ञान संकाय से सिंह द्वार तक जुलूस निकाला। इस दौरान छात्र ...भारतरत्न महामना और ...राष्ट्र गौरव महामना के नारों से
विज्ञापन
परिसर को गुंजायमान कर दिया। उधर दृश्य कला संकाय में छात्र-छात्राओं ने भी महामना की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तो डा. जगन्नाथ के नेतृत्व में मेडिकल छात्रों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। छात्रों का कहना था कि महामना को भारतरत्न मिलना न सिर्फ बीएचयू बल्कि काशी के लिए
भी गौरव है। समाजवादी छात्र सभा से जुड़े छात्रों राकेश उपाध्याय के नेतृत्व में काशी विश्वनाथ मंदिर में मिठाई बांटी। वहीं, मालवीय भवन में मानित निदेशक प्रो. विंध्येश्वरी प्रसाद मिश्रा के नेतृत्व में महामना के पूजन-अर्चन का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रो. विंध्येश्वरी ने कहा कि महामना का
नाम जुड़ने से भारतरत्न अंकलरण स्वयं अलंकृत हुआ है। मालवीय भवन की ओर से विश्वविद्यालय प्रशासन को प्रस्ताव भेजा गया कि विश्वविद्यालय में जहां-जहां महामना का नाम अंकित है, वहां उनके नाम के पूर्व भारतरत्न लिखा जाए।