फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bhu ims

आईएमएस निदेशक पद पर फैसला जल्द

Mon, 12 Oct 2020 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
bhu ims
आईएमएस बीएचयू में निदेशक पद पर नई नियुक्ति को लेकर सोमवार को होने वाले साक्षात्कार की तैयारियां पूरी हो गई हैं। माना जा रहा है कि इसी माह इस पद पर नए नाम की घोषणा हो सकती है। डायरेक्टर पद के लिए इस बार 17 आवेदनों में पांच इंटरव्यू के लिए योग्य नहीं पाए गए जबकि जिन 12 लोगों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है उसमें आधे से अधिक आईएमएस बीएचयू के ही प्रोफेसर हैं।
विज्ञापन

माना जा रहा है कि इसी महीने साक्षात्कार का परिणाम भी जारी हो सकता है। आईएमएस बीएचयू में निदेशक रहे प्रो. आरके जैन के 30 सितंबर को सेवानिवृत्ति के बाद से अगले आदेश तक बाल रोग विभाग के प्रो. बीके दास को डायरेक्टर पद की जिम्मेदारी दी गई है। इसी बीच निदेशक की नियुक्ति को लेकर प्रक्रिया भी शुरू हो गई थी। सोमवार को सुबह 10 बजे से साक्षात्कार होगा। इनमें से कई लोगों ने तो पिछली बार भी आवेदन किया था, लेकिन कोई भी अभ्यर्थी इस पद के लिए योग्य नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed