{"_id":"5f6b3f88069c9304b275e9c2","slug":"bhu-iit-students-and-police-dispute-two-students-get-challan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू आईआईटी के छात्रों और पुलिस में विवाद, दो छात्रों का हुआ चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू आईआईटी के छात्रों और पुलिस में विवाद, दो छात्रों का हुआ चालान
Wed, 23 Sep 2020 05:58 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 23 Sep 2020 05:58 PM IST
विज्ञापन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय।
- फोटो : file
वाराणशी के रोहनिया-अखरी चौराहे पर बीएचयू के आईआईटी के छात्र और पुलिसकर्मियों के साथ झड़प हो गई। जिसको लेकर रोहनिया पुलिस ने दो छात्रों को हिरासत में लेकर चालान कर दिया।
विज्ञापन
बीती रात चित्तईपुर से अखरी जाने वाले रोड पर अवलेशपुर के सामने रोड में हुए गड्ढे में बरसात का पानी जमा हुआ था। जिसमें सामने से आ रही तेज रफ्तार कार के पहिए से बारिश के पानी के छींटे बुलट से जा रहे दो पुलिसकर्मियों के ऊपर चले गए।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों ने पीछा करके उस कार के शीशे पर पत्थर मार दिया। जिसके दौरान विवेक कुमार नाम का एक छात्र घायल हो गया। इसको लेकर आक्रोशित छात्रों ने अखरी पुलिस चौकी के सिपाहियों से झड़प की।
विज्ञापन
Trending Videos
इस दौरान सिपाहियों से झड़प कर रहे कार सवार चार छात्रों में से दो छात्र फरार हो गए और दो छात्रों को पुलिस ने पकड़ कर थाने ले आई। इसके बाद दोनों का चालान कर दिया।