फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU IIT director driver commit suicide in campus

बीएचयू IIT के डायरेक्टर के ड्राइवर ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा कारण

Wed, 30 Aug 2017 10:43 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 30 Aug 2017 10:43 AM IST
विज्ञापन
BHU IIT director driver commit suicide in campus
demo pic
बीएचयू आईआईटी के निदेशक राजीव संगल के चालक संतोष कुमार (62) ने गैरेज में पंखे के हुक से फांसी लगा कर जान दे दी। मंगलवार की सुबह इसकी जानकारी होने पर बीएचयू परिसर में सनसनी मच गई।
विज्ञापन


सूचना के बाद पहुंची लंका पुलिस ने गैरेज का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को संतोष के पास से सुसाइड नोट मिला है, जिस पर लिखा है कि बेटी की शादी न होने से वह परेशान था, इसलिए आत्महत्या कर रहा है।  
विज्ञापन


मूल रूप से पांडेयपुर निवासी संतोष कुमार महामनापुरी कॉलोनी में मकान बनवाकर रहते थे। परिवार में पत्नी तारावती, तीन बेटे विनोद पटेल, अमित, शुभम और सरोज, आरती, सुनीता समेत तीन बेटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें विनोद, अमित और सरोज, आरती बीएचयू में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। बाकी एक बेटा और एक बेटी बीएचयू में पढ़ रहे हैं। संतोष रिटायर्ड होने के बाद दो साल के लिए एक्सटेंसन पर थे।

सोमवार की रात वह आईआईटी के निदेशक को उनके आवास पर छोड़ने के बाद कार को गैरेज में खड़ी करने चले गए। रात दस बजे तक जब संतोष घर नहीं पहुंचे तो परिवार वालों ने निदेशक को फोन कर उनके बारे में पूछा।

निदेशक ने उन्हें बताया कि वह तो सात बजे ही घर चले गए थे। मंगलवार को सुबह परिवारीजनों के साथ प्रोक्टोलियल बोर्ड के लोगों ने तलाश शुरू की तो गैरेज में संतोष की लाश फांसी के फंदे पर झूलती मिली।


सूचना पाकर लंका एसओ राजीव सिंह पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। एसओ का कहना था कि दो बेटियों की शादी न होने के कारण संतोष परेशान थे। इसी वजह से उन्होंने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed