BHU के हॉस्टल से छात्र लापता: 36 घंटे से कुछ पता नहीं, 3-4 दिन में किया था 80 हजार का ट्रांजेक्शन
बीएचयू के लालबहादुर शास्त्री हॉस्टल के रूम नंबर 50 में रहने वाला बी-वॉक फर्स्ट ईयर का छात्र उज्ज्वल तिवारी शुक्रवार सुबह 10 बजे से लापता है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के लालबहादुर शास्त्री हॉस्टल में रह रहा बी-वॉक फर्स्ट ईयर का छात्र उज्ज्वल तिवारी शुक्रवार सुबह 10 बजे से लापता है। 36 घंटे बाद भी उसका पता नहीं है। उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। छात्र के पिता की गुहार पर पुलिस तलाश में जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार उज्जवल के मोबाइल कॉल डिटेल और लोकेशन के आधार पर खोजबीन की जा रही है। मंगलवार से लेकर शुक्रवार तक बैंक खाते से उज्जवल ने 80 हजार रुपये का ट्रांजेक्शन भी किया है।
भदोही के दुलासी निवासी उज्जवल तिवारी बीएचयू के कम्प्यूटर एप्लिकेशन (बी-वॉक) प्र्रथम वर्ष का छात्र है। लाल बहादुर शास्त्री छात्रावास के कमरा नंबर 50 में रहने वाला उज्जवल 19 अगस्त की सुबह 10 बजे से ही लापता है। जबकि रात 11 बजे के बाद से ही उसका मोबाइल बंद हो गया।
पिता प्रकाश चंद्र तिवारी की तहरीर के आधार पर लंका पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। इस प्रकरण में बीएचयू के चीफ प्राक्टर प्रो. अभिमन्यु सिंह ने एसीपी भेलूपुर प्रवीण कुमार सिंह से बातचीत की। हास्टल में रहने वाले छात्रों के अनुसार उज्जवल ने हाल के दिनों में कई छात्रों से उधार पर पैसे लिया था।
बैंक आफ बड़ौदा के खाते से 80 हजार रुपये का ट्रांजेक्शन हुआ। लंका इंस्पेक्टर बृजेश कुमार सिंह के अनुसार छात्र के करीबी दोस्तों और मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर खोजबीन की जा रही है।
छात्र की मौत मामले में एटीएस इंस्पेक्टर समेत 8 पुलिसकर्मियों से होगी पूछताछ
बीएचयू छात्र शिव प्रकरण में तत्कालीन इंस्पेक्टर भारत भूषण तिवारी समेत अन्य 8 पुलिसकर्मियों पर दर्ज मुकदमे के बाद सीबीसीआईडी ने जांच तेज कर दी है। सीबीसीआईडी की एक टीम जल्द ही आरोपी पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज करने के साथ ही अन्य कानूनी प्रक्रिया पूरी करेगी।
एटीएस वाराणसी यूनिट में इंस्पेक्टर भारत भूषण सहित अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस महकमे में भी खलबली मची हुई है। छात्र शिव के ढाई साल पुराने प्रकरण में अब कार्रवाई की तेजी से पीड़ित पिता को जहां न्याय की आस जगी है तो वहीं, आरोपी पुलिसकर्मियों में बेचैनी है।