फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU Hospital: Relief to heart patients, cardiac markers will be tested in BHU Trauma Centre.

BHU Hospital: हृदय रोगियों को मिलेगी बड़ी राहत, बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में कार्डियक मार्कर की होगी जांच

Thu, 30 Nov 2023 11:25 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 30 Nov 2023 11:25 AM IST
सार

आईएमएस निदेशक ने प्रोफेसर इंचार्ज प्रो. सौरभ सिंह के साथ ओपीडी, इमरजेंसी का निरीक्षण किया। करीब आधे घंटे तक मशीनों को देखा। सेंट्रल ड्रग स्टोर में दवाओं की जानकारी ली।

विज्ञापन
BHU Hospital: Relief to heart patients, cardiac markers will be tested in BHU Trauma Centre.
बीएचयू ट्रामा सेंटर में सुविधाओं की जानकारी लेते आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो एसएन संखवार - फोटो : संवाद

विस्तार

बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में जल्द ही कार्डियक मार्कर की जांच शुरू होगी। हार्ट अटैक आने पर होने वाली इस जांच के लिए अब तक मरीजों के खून का सैंपल बीएचयू अस्पताल भेजना पड़ता था। ट्रॉमा में जांच होने से मरीजों को बड़ी राहत होगी। बुधवार को आईएमएस निदेशक प्रो. एसएन शंखवार ने ट्रॉमा सेंटर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कहा कि बहुत जल्द बोन बैंक की सौगात मिलेगी। खून जांच से जुड़ी और भी सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी।

विज्ञापन

आईएमएस निदेशक ने प्रोफेसर इंचार्ज प्रो. सौरभ सिंह के साथ ओपीडी, इमरजेंसी का निरीक्षण किया। करीब आधे घंटे तक मशीनों को देखा। सेंट्रल ड्रग स्टोर में दवाओं की जानकारी ली। प्रो. सौरभ सिंह ने निदेशक को बताया कि इमरजेंसी में आने वाले हार्ट अटैक के मरीजों के लिए खून की जरूरी जांच कार्डियक मार्कर की सुविधा न होने परेशानी होती थी। अब ट्रॉमा सेंटर की पैथालॉजी में जांच की सुविधा शुरू होने वाली है। निदेशक ने प्रस्ताव तैयार कर इस दिशा में काम करने की बात प्रोफेसर इंचार्ज से कही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed