{"_id":"600ef806fff9805947454778","slug":"bhu-hospital-opd-varanasi-news-in-hindi-patients-will-not-have-to-wait","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू अस्पताल की ओपीडी में अब दिखाना हुआ आसान, मरीजों को नहीं करना पड़ेगा कई दिनों का इंतजार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू अस्पताल की ओपीडी में अब दिखाना हुआ आसान, मरीजों को नहीं करना पड़ेगा कई दिनों का इंतजार
Mon, 25 Jan 2021 10:25 PM IST
विचित्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: विचित्र सिंह
Updated Mon, 25 Jan 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
BHU Varanasi
बीएचयू सर सुंदरलाल अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर में ओपीडी में ऑनलाइन बुकिंग की संख्या बढ़ने के बाद अब मरीजों को राहत है। पहले अस्पताल में डॉक्टर को दिखाने के लिए कई विभागों की ओपीडी में कई दिनों तक इंतजार करना पड़ता था। वहीं अब एक दिन में 150 मरीजों के देखने की व्यवस्था होने की वजह से ऑनलाइन बुकिंग समय से मिल जा रही है। इसमें सबसे बड़ी राहत उन मरीजों को हो रही है, जो दूरदराज से इलाज के लिए आते हैं।
विज्ञापन
कोरोना काल में लंबे समय तक बंद रही ओपीडी जब शुरू हुई तो पहले प्रतिदिन 50 फिर कुछ दिन बाद 100 मरीजों को देखने की व्यवस्था थी। इस दौरान हृदय रोग, गैस्ट्रोलॉजी, इंडोक्राइनॉलॉजी, न्यूरोलॉजी, यूरोलॉजी डिपार्टमेंट समेत कई ऐसे विभाग थे, जहां लोगों को जगह नहीं मिल पा रही थी। मरीजों को कई दिनों तक इंतजार करना पड़ता था।
विज्ञापन
ऑफलाइन बुकिंग की जल्द हो सकती है घोषणा
डाक्टरों को दिखाने के लिए जल्द ही बीएचयू अस्पताल में ऑनलाइन के साथ ही ऑफलाइन बुकिंग का भी फैसला लिया जा सकता है। ऐसा होने पर उन मरीजों को राहत होगी, जो संसाधन न होने की वजह से ऑनलाइन बुकिंग नहीं करा पाते हैं।
विज्ञापन