{"_id":"607459d08ebc3ec89b7f7649","slug":"bhu-hospital-opd-and-ot-closed-due-to-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू अस्पताल में कल से ओपीडी अौर ओटी बंद, टेली ओपीडी से मिलेगा मरीजों को परामर्श ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू अस्पताल में कल से ओपीडी अौर ओटी बंद, टेली ओपीडी से मिलेगा मरीजों को परामर्श
Mon, 12 Apr 2021 08:01 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 12 Apr 2021 08:01 PM IST
सार
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बीएचयू अस्पताल और ट्रामा सेंटर की ओपीडी और सामान्य ऑपरेशन थिएटर को मंगलवार से बंद कर दिया गया है।
मरीजों को परामर्श के लिए केवल टेली ओपीडी ही शुरू रहेगी। इसके लिए मरीजों को अपने मोबाइल नंबर के माध्यम से बीएचयू की वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
विज्ञापन
कोरोना वायरस, बीएचयू।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बीएचयू अस्पताल और ट्रामा सेंटर की ओपीडी और इलेक्टिव ओटी(सामान्य ऑपरेशन थिएटर) को मंगलवार से बंद कर दिया गया है। अब मरीजों को टेली ओपीडी से परामर्श दिया जाएगा। सोमवार को चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय की ओर से इसका आदेश जारी कर दिया गया है।
अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि मंगलवार से मरीजों को परामर्श के लिए केवल टेली ओपीडी ही शुरू रहेगी। इसके लिए मरीजों को अपने मोबाइल नंबर के माध्यम से बीएचयू की वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
एमएस डॉ. एसके माथुर ने बताया कि पंजीकरण के बाद मरीज का पूरा ब्यौरा संबंधित विभाग में भेजा जाएगा। जिसके बाद विभाग के चिकित्सक मरीज द्वारा उपलब्ध कराए गए फोन नंबर पर संपर्क कर परामर्श देंगे।
विज्ञापन
यह भी जानना जरूरी
सरकारी अस्पतालों पर बढ़ेगा दबाव
बीएचयू अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर में सामान्य ओपीडी के बंद करने के फैसले के बाद अब सरकारी अस्पतालों की ओपीडी पर दबाव बढ़ने की संभावना है। दूरदराज से रोजाना बीएचयू में करीब 5000 मरीज इलाज के लिए आते हैं। ऐसे में बीएचयू में जब ओपीडी बंद हो जाएगी तो मरीज मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा, शास्त्री अस्पताल रामनगर, स्वास्थ्य केंद्रों या निजी अस्पताल में जा सकते हैं।

- सर्जिकल ऑंकोलॉजी ,रेडियोथैरेपी और रेडिएशन मेडिसिन में ही फिजिकल ओपीडी चलेगी। इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराया जाएगा।
- टेली ओपीडी में जनरल स्पेशियलिटी विभाग में 50, सुपरस्पेशियलिटी विभागों में 30(फ़ॉलोअप मरीज भी शामिल) मरीजों का पंजीकरण होगा।
- रविवार या अवकाश के दिन टेली ओपीडी सेवा उपलब्ध नहीं रहेगी।
- यदि किसी मरीज को बुलाने की आवश्यकता है तो उसके लिए चिकित्सक द्वारा संबंधित मरीज को पहले से समय दिया जाएगा।
- किसी अन्य विभाग के लिए रेफर किए गए मरीजों को उस विभाग के लिए फिर से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- इस बारे में विस्तृत जानकारी बीएचयू की वेबसाइट से ली जा सकती है।