फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU Hospital New technology of pacemaker will give relief to heart patients

बीएचयू: पेसमेकर की नई तकनीक से हृदय रोगियों को मिलेगी राहत, पूर्वांचल में पहली बार उपयोग हुई यह टेक्नोलॉजी

Tue, 05 Apr 2022 03:24 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 05 Apr 2022 03:24 PM IST
विज्ञापन
BHU Hospital New technology of pacemaker will give relief to heart patients
पेसमेकर की नई तकनीक से हृदय रोगी का उपचार करने वाली टीम। - फोटो : अमर उजाला

बीएचयू के हृदय रोग विभाग में कंडक्शन सिस्टम पेसमेकर तकनीक से 65 साल के मरीज का उपचार किया गया है। बीएचयू हृदय रोग विभाग के डॉ. विकास अग्रवाल और उनकी टीम ने मरीज को नई विधि का पेसमेकर भी लगाया गया। मरीज पूरी तरह से स्वस्थ है और हृदय गति भी सामान्य है।

विज्ञापन


मरीज का इलाज करने वाली टीम का नेतृत्व करने वाले डॉ. विकास अग्रवाल ने बताया कि हृदय रोग के किसी भी मरीज को पेसमेकर की जरूरत तब होती है जब हार्ट के ऊपरी चेंबर से बिजली निचले हिस्से तक नहीं पहुंचती है। पेसमेकर लगाने की तकनीक बहुत पुरानी है।
विज्ञापन


लगभग 30 साल से ज्यादा समय से पेसमेकर लग रहा है। लोगों को पहले एक ही चेंबर का पेसमेकर लगता था। तकनीक और बढ़ी तो दो चेंबर का पेसमेकर आया। जिसमें एक तार अपर चेंबर में और एक तार लोवर चेंबर में लगा देते हैं। इससे फायदा यह होता है कि अपर और लोअर चेंबर की सिंक्रोनाइजेशन बनी रहती है। इससे जिस समय जिसको पम्प करना चाहिये वो हिस्सा चलता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed