फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU hospital emergency no senior doctor found in inspection of IMS director

BHU: रात में जूनियर रेजिडेंट के भरोसे बीएचयू की इमरजेंसी, IMS निदेशक के औचक निरीक्षण में सामने आई गड़बड़ी

Sun, 14 Jul 2024 09:52 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 14 Jul 2024 09:52 AM IST
सार

आईएमएस बीएचयू के निदेशक के औचक निरीक्षण में इमरजेंसी में गड़बड़ी सामने आई। रात में इमरजेंसी में कोई सीनियर रेजिडेंट ही नहीं मिला। यहां केवल जूनियर रेजिडेंट ही मिले। ऐसे में अब नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा। 

विज्ञापन
BHU hospital emergency no senior doctor found in inspection of IMS director
IMS BHU - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू अस्पताल की इमरजेंसी में मरीजों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने का दावा किया जाता है, लेकिन हकीकत इससे अलग है। दिन में तो जैसे-तैसे मरीज इलाज करवा ले रहे हैं, लेकिन रात में मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है। रात में आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो. एसएन संखवार के शुक्रवार की रात औचक निरीक्षण में कुछ ऐसी ही गड़बड़ी मिली है। इमरजेंसी में कोई सीनियर रेजिडेंट ही नहीं मिला। यहां केवल जूनियर रेजिडेंट ही मिले। अब संबंधित विभाग के अध्यक्ष को नोटिस जारी कर जवाब मांगने की तैयारी है।

विज्ञापन


बीएचयू अस्पताल में करीब 120 बेड वाली इमरजेंसी में वाराणसी के साथ ही आसपास के जिलों से हर दिन करीब 250 मरीज आते हैं। प्राथमिक उपचार के बाद मरीज को संबंधित वार्ड में शिफ्ट किया जाता है। ज्यादातर मरीज गंभीर बीमारी वाले आते हैं। दिन में तो किसी तरह मरीजों की देखभाल हो जा रही है लेकिन रात में इलाज कराना बहुत कठिन है। 

विज्ञापन

आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो. एसएन संखवार शुक्रवार की रात करीब 10 बजे इमरजेंसी पहुंचे। यहां उन्होंने पहले पंजीकरण काउंटर पर मरीजों के पंजीकरण की व्यवस्था देखी। इसके बाद भर्ती मरीजों के इलाज और जांच की जानकारी ली। 

जब सीनियर रेजिडेंट के बारे में पूछा तो पता चला कि इमरजेंसी में कोई सीनियर ही नहीं है। जबकि इमरजेंसी में सर्जरी, बाल रोग विभाग के साथ ही मेडिसिन विभाग के सीनियर रेजिडेंट की तैनाती होती है।

निदेशक आईएमएस प्रो. एसएन संखवार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी में रात में सीनियर रेजिडेंट नहीं मिले। डयूटी से गायब रहने वाले सीनियर रेजिडेंट के विभागाध्यक्षों से जानकारी मांगी जाएगी। साथ ही इमरजेंसी में मरीजों का बेहतर इलाज हो, इसको भी सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed