फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU hospital Cardiology department will run in super specialty block

BHU Hospital: सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में चलेगा हृदय रोग विभाग, खुलेगा बेड का डिजिटल लॉक

Fri, 08 Mar 2024 04:58 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 08 Mar 2024 04:58 PM IST
सार

BHU Hospital : बीएचयू के हृदय रोग विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर ओमशंकर के अनशन पर बैठने की जानकारी पर आईएमएस निदेशक ने उनकी मांग मान ली है। इसके तहत अस्पताल के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में हृदय रोग विभाग चलेगा और डिजिटल लॉक के चलते नहीं मिल पा रहे बेड भी अब मरीजों को मिल सकेंगे। इसके बाद विभागाध्यक्ष प्रो.ओम शंकर ने कहा कि अनशन स्थगित कर दिया गया है। एमएस को हटाने का विरोध जारी रहेगा। 
 

विज्ञापन
BHU hospital Cardiology department will run in super specialty block
BHU Hospital - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू अस्पताल में हृदय रोगियों को बेड न मिलने के विरोध में विभागाध्यक्ष प्रोफेसर ओमशंकर के अनशन पर बैठने के फैसले के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने मांगे मान ली है। इसके तहत अब हृदय रोग विभाग सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में चलेगा। यहां जो बेड डिजिटल लॉक की वजह से मरीजों को नहीं मिल पा रहे थे, उस पर मरीजों की भर्ती हो सकेगी। साथ ही आने वाले दिनों में यहीं पर ओपीडी, जांच आदि भी होगी। 

विज्ञापन


इस बीच प्रोफेसर ओमशंकर का कहना है कि आईएमएस निदेशक के साथ हुई बैठक में बेड वाली मांग पूरी हो गई है। इस वजह से अनशन को स्थगित कर दिया गया है लेकिन बीएचयू अस्पताल के एमएस को हटाने की मांग को लेकर उनका विरोध जारी रहेगा। अस्पताल में आने वाले हृदय रोगियों को अब 90 बेड पर भर्ती करने की सुविधा मिलेगी।  
विज्ञापन


दो दिन पहले ही विभागाध्यक्ष ने शुक्रवार को दोपहर दो बजे से कुलपति आवास पर अनशन की चेतवानी दी थी। इसकी जानकारी होने के बाद ही गुरुवार को आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो. एसएन शंखवार, डीन प्रो. अशोक कुमार ने सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक का दौरा कर उस वार्ड को देखा था, जहां ताला लगा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, शुक्रवार को सुबह से ही आईएमएस बीएचयू के निदेशक लगातार प्रो. ओमशंकर से बातचीत करते रहे। करीब दो घंटे की बैठक में चर्चा के बाद आईएमएस बीएचयू निदेशक ने प्रो. ओमशंकर को लिखित आदेश दिया। इसके बाद उन्होंने अनशन स्थगित करने का निर्णय लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed